Sunday, March 1, 2026
Homeशिक्षायहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन...

यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?


देश की जानी-मानी सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड  में युवाओं के लिए शानदार मौका दिया है. कंपनी ने कुल 618 पदों पर भर्ती निकाल दी है, जिसमें जूनियर एग्जीक्यूटिव और इंजीनियर के कई अलग-अलग पद शामिल हैं.अगर आप इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या फाइनेंस/एचआर बैकग्राउंड से हैं और एक अच्छी, सुरक्षित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए काफी खास हो सकता है. 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में कुल 618 पदों पर भर्ती की जाएगी.जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, केमिकल, क्वालिटी कंट्रोल, एचआर, फायर एंड सेफ्टी और असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं.इंजीनियर और ऑफिसर पदों में मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, सिविल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, फाइनेंस ऑफिसर (CA/CMA/MBA), HR ऑफिसर और IS ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं.

क्या चाहिए योग्यता?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए संबंधित ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा चाहिए, जबकि असिस्टेंट पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन मान्य है (इंजीनियरिंग और मेडिकल को छोड़कर). इंजीनियर पदों के लिए संबंधित शाखा में 4 साल की इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी है. कुछ खास पदों जैसे HR, क्वालिटी कंट्रोल और फायर एंड सेफ्टी के लिए संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है.

क्या है उम्र सीमा? 

इस भर्ती के लिए इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

कितना मिलेगा वेतन?

चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा.कंपनी की तरफ से मिलने वाला सालाना पैकेज लगभग 10.88 लाख (CTC) तक हो सकता है. इसमें बेसिक पे, डीए, एचआरए, रिटायरमेंट बेनिफिट और परफॉर्मेंस से जुड़े भत्ते शामिल होते हैं.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है.एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी. वहीं सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग – नॉन क्रीमी लेयर या EWS से हैं, तो आपको 1000  रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इसके ऊपर 18% GST भी लगेगा, जिससे कुल फीस 1180 रुपये हो जाएगी.

क्या होगी चयन प्रक्रिया?

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षण
  • ग्रुप डिस्कसन
  • स्किल टेस्ट
  • पर्सनल इंटरव्यू

कैसे करें आवेदन?

  • HPCL की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं.
  • Careers सेक्शन में जाकर Current Openings पर क्लिक करें.
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन  आईडी बनाएं.
  • अपनी जानकारी भरें.
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया माध्यमिक शिक्षा कैलेंडर जारी, 1 अप्रैल से शुरू होंगी क्लासेज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments