Thursday, February 26, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीBSNL का धमाकेदार ऑफर, कोई भी वीडियो क्या पूरी मूवी डाउनलोड करो...

BSNL का धमाकेदार ऑफर, कोई भी वीडियो क्या पूरी मूवी डाउनलोड करो अब झट से, साथ में फ्री OTT एक्सेस भी


BSNL offer- India TV Hindi
Image Source : BSNL
बीएसएनएल का धमाकेदार ऑफर

BSNL ने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। कंपनी 200Mbps की स्पीड वाला सुपरफास्ट इंटरनेट काफी सस्ते में ऑफर कर रही है। इसके अलावा यूजर्स को 5000GB डेटा और फ्री OTT ऐप्स भी दिया जा रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक के लिए वैलिड है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस ऑफर की घोषणा की है। इस सुपरफास्ट इंटरनेट से यूजर्स मूवीज और वीडियोज फटाफट डाउनलोड कर पाएंगे।

BSNL का धमाकेदार ऑफर

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस ऑफर की घोषणा की है। कंपनी अपने 999 रुपये महीने वाले ब्रॉडबैंड प्लान को महज 799 रुपये महीने में ऑफर कर रही है। इसके अलावा यूजर्स को 20% का अतिरिक्त डिस्काउंट भी ऑफर किया जाएगा। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह ब्रॉडबैंड प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 200Mbps की सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड, 5000GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को लोकप्रिय OTT ऐप्स का भी एक्सेस देती है।

कंपनी का यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक वैलिड है। इसमें यूजर्स को 12 महीने के एडवांस पेमेंट पर 20% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। यूजर्स अपने ब्रॉडबैंड प्लान को बस एक वॉट्सऐप मैसेज के जरिए अपग्रेड कर सकते हैं। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को 1800 4444 पर Hi लिखकर मैसेज भेजना होगा। फिर दिए गए प्रॉम्प्ट से यूजर्स इस प्लान को ले सकते हैं।

लॉन्ग वैलिडिटी वाला प्लान

BSNL इसके अलावा प्रीपेड यूजर्स के लिए भी बढ़िया ऑफर लेकर आया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में जबरदस्त लॉन्ग वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्रीपेड प्लान 2799 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग ऑफर किया जाता है। इसके अलावा यूजर्स को कंपनी डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें – स्मार्टफोन है या ‘पावरहाउस’? Realme ला रहा 10001mAh बैटरी वाला भारत का सबसे पतला फोन, आ गई लॉन्च डेट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments