Wednesday, February 25, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीSamsung Galaxy Unpacked Event 2026 आज, लॉन्चिंग में क्या होगा खास और...

Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 आज, लॉन्चिंग में क्या होगा खास और कैसे देखें लाइव-जानें सबकुछ


Samsung Galaxy Unpacked Event 2026- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2026

Samsung Galaxy Unpacked Event 2026: दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग का 2026 का पहला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आज रात होने वाला है और इसके लिए टेक लवर्स का इंतजार खत्म होने ही वाला है। हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च होने वाले उत्पादों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ये लगभग कन्फर्म है कि इस सालाना इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन की गैलेक्सी एस सीरीज, जिसे गैलेक्सी एस26 सीरीज के नाम से जाना जाता है, लॉन्च की जाएगी। सैमसंग की यह फ्लैगशिप सीरीज पिछले साल आई Galaxy S25 सीरीज का अपग्रेड होगी। सैमसंग का कहना है कि वह गैलेक्सी एआई फीचर्स का प्रदर्शन करेगी जो यूजर्स के दिन को “आसान और सहज” बना देंगे। इस टेक दिग्गज ने भारत और ग्लोबल बाजार में इन फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिए थे जिसके मुताबिक ग्राहक पहले से ही इस फोन को रिजर्व कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट लाइव कैसे देखें

सैमसंग का अपकमिंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट आज, 25 फरवरी को सुबह 10 बजे PT/दोपहर 1 बजे ET (रात 11:30 बजे IST यानी भारतीय समयानुसार) सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट का सीधा प्रसारण Samsung.com, सैमसंग न्यूजरूम और इसके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। या फिर आप youtube.com/watch?v=SA93zbnoR4U इस लिंक को को कॉपी करके और यूट्यूब पर पेस्ट करके भी रात 11.30 बजे से सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 लाइव इवेंट देख सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 की संभावित घोषणाएं

सैमसंग ने अपकमिंग इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन की गैलेक्सी एस सीरीज के लॉन्च के बारे में सारे हिंट दे दिए हैं हालांकि इसके नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। खबरों के मुताबिक कंपनी तीन मॉडल- सैमसंग गैलेक्सी एस26, गैलेक्सी एस26+ और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा-पेश कर सकती है। अपकमिंग सैमसंग लाइनअप के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह डेली यूज के कार्यों को ईजी बनाएगा और “गैलेक्सी एआई को हाथ में लेते ही आसानी से इंटीग्रेट करेगा”।

सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज भी हो सकती है लॉन्च

गैलेक्सी S26 लाइनअप के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज के भी लॉन्च होने की अफवाहें हैं। इसमें गैलेक्सी बड्स 4 और गैलेक्सी बड्स 4 प्रो शामिल होने की उम्मीद है। दोनों मॉडल ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल हो सकते हैं, जबकि गैलेक्सी बड्स 4 प्रो को तीसरे रंग एप्रिकॉट में भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, यह केवल सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर ही अवेलेबल होने की उम्मीद है।

सैमसंग ने पेश किए प्री-रिजर्व ऑफर 

ग्राहक 999 रुपये का पेमेंट करके गैलेक्सी प्री-रिजर्व वीआईपी पास हासिल कर सकते हैं और अपकमिंग गैलेक्सी फोन की खरीदारी पर ई-स्टोर वाउचर के जरिए 2,699 रुपये के बेनेफिट और दूसरी सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। जो लोग Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ या Samsung Galaxy S26 Ultra को पहले से रिजर्व करते हैं और फिर प्री-ऑर्डर करते हैं, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त लागत के अगले स्टोरेज लेवल में अपग्रेड करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, वे 5000 रुपये के डेली वाउचर और 50,000 रुपये के ग्रैंड वाउचर के ड्रॉ में भी भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

iPhone 16 हो गया इतना सस्ता? Flipkart पर मिल रहा बंपर ऑफर





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments