Wednesday, February 25, 2026
Homeव्यापारStocks to Watch on 25 February: बाजार गिरा, लेकिन खबरों में ये...

Stocks to Watch on 25 February: बाजार गिरा, लेकिन खबरों में ये स्टॉक; ट्रेडिंग डे में दिख सकती है हलचल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 24 फरवरी का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. मार्केट में ऐसी गिरावट आई कि सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा फिसल गया तो वहीं निफ्टी 50 में भी भारी गिरावट देखने को मिली. ऐसे में अब निवेशकों की नजर आज, उन कंपनी शेयरों पर हो सकती हैं. जिन्होंने मंगलवार को कॉरपोरेट अपडेट्स दिए है. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ चुनिंदा शेयरों के बारे में….

1. सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड शेयर

सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से यूटिलिटी हेलीकॉप्टर-मैरीटाइम (यूएच-एम) प्लेटफॉर्म के लिए एईएसए रडार सिस्टम के डिजाइन और विकास का ऑर्डर मिला है. इस प्रोजेक्ट को कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

क्योंकि इससे स्पष्ट होता है कि सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में विकसित होने वाले एडवांस एयरोस्पेस और डिफेंस सिस्टम के निर्माण में अपनी मजबूत भूमिका निभा रही है. साथ ही कंपनी की इस सेक्टर में भागीदारी लगातार बढ़ रही है. इस खबर के सामने आने के बाद आज कंपनी शेयरों में हलचल दिखने की उम्मीद है. 

2. रेल विकास निगम लिमिटेड शेयर

रेल विकास निगम लिमिटेड को सेंट्रल रेलवे से एक नया ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर की कीमत 270.22 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके तहत कंपनी को रेलवे पावर सिस्टम डिजाइन करना, सप्लाई करना और इसकी जांच करने का काम मिला है. साथ ही इस ऑर्डर में एक ट्रैक्शन सबस्टेशन के लिए इलेक्ट्रिकल सिस्टम का निर्माण करना भी शामिल है. 

3. ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड शेयर

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड ने 24 फरवरी 2026 को “जग प्राणेश” नाम का जहाज हासिल किया है. यह मध्यम दूरी का टैंकर है, जिसका निर्माण साल 2013 में दक्षिण कोरिया में हुआ था. यह जहाज करीब 51,565 डेडवेट टन वजन ले जाने में सक्षम बताई जा रही है.

कंपनी ने इस जहाज की खरीदने के लिए वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के दौरान सहमति दी थी. ऐसे में आज निवेशकों की नजर कंपनी शेयरों पर हो सकती हैं.

4. Aurobindo Pharma

कंपनी ने अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए एंगेनरा बायोलॉजिक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी शुरू की है. कंपनी का मकसद कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग यानी दूसरी कंपनियों के लिए उत्पाद बनाने के काम को बढ़ाना और फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े ऑपरेशन को मजबूत करना है. जिससे बाजार में मौजूदगी को मजबूती मिल सके.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: इस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर ब्रोकरेज फर्म Jefferies को भरोसा, कहा- मालामाल कर देगा शेयर, 78% तक उछाल



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments