Bihar Board Inter Result 2026: पिछले कई साल से बिहार बोर्ड देश भर में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम करते आ रहा है. इस साल भी कुछ ऐसा ही देखे जाने की उम्मीद जताई जा रही है. बोर्ड की तरफ से आयोजित दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं. जिसके बाद अब मूल्यांकन का कार्य शुरू होने जा रहा है, इसके बाद बोर्ड की ओर से नतीजे पेश किए जाएंगे. आइए जानते हैं इस साल बिहार बोर्ड कब तक 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है?
बिहार बोर्ड की तरफ से 12वीं क्लास की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की गईं. जबकि दसवीं क्लास की परीक्षा 25 फरवरी यानि आज खत्म हो जाएंगी. एग्जाम राज्यभर के अलग-अलग केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई. इस बार की इंटर क्लास की परीक्षा में करीब 13 लाख 17 हजार 846 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 27 फरवरी से 12वीं क्लास की कॉपियों को चेक करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा.
इस दिन से चेक होंगी कॉपियां
बिहार बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, इंटर की कॉपियों की जांच सभी जिलों में बनाए गए तय मूल्यांकन केंद्रों पर होगी. यह काम 27 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक चलेगा. बोर्ड का लक्ष्य है कि तय समय पर मूल्यांकन पूरा कर जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया जाए. आंसर शीट चेक करने के लिए बोर्ड ने पहले ही जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मान्यता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों के विषयवार शिक्षकों की लिस्ट अपलोड कर दी गई है. जिन शिक्षकों की ड्यूटी कॉपी जांच के लिए लगाई गई है, उन्हें स्कूल या कॉलेज के अनुसार नियुक्ति पत्र की हार्ड कॉपी भी दी जा चुकी है
कब आ सकता है रिजल्ट?
बोर्ड के अनुसार, 27 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक सभी विषयों की कॉपियों की जांच पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी. इसमें डेटा जांच, मेरिट लिस्ट और अन्य जरूरी काम शामिल होंगे. कॉपी जांच पूरी होने के बाद रिजल्ट फाइनल करने में करीब 10 से 15 दिन का समय लग सकता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है. हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: शाहरुख, सलमान या आमिर… तीन खानों में सबसे पढ़ा-लिखा कौन, किसने कहां से की है पढ़ाई?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


