Saturday, February 28, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकी5G सिग्नल होने पर भी नहीं चल रहा इंटरनेट? कर लें ये...

5G सिग्नल होने पर भी नहीं चल रहा इंटरनेट? कर लें ये सेटिंग्स


5G, 5G Internet- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
5G इंटरनेट नहीं कर रहा काम

क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि फोन में 5G का सिग्नल दिख रहा है, लेकिन इंटरनेट नहीं चल रहा है? भारत में 5G के लॉन्च हुए 3 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है और देश का लगभग हर जिला मुख्यालय 5G नेटवर्क से जुड़ चुका है। TRAI के डेटा को मानें तो भारत में फिलहाल करीब 39 करोड़ 5G यूजर्स हैं। वहीं, 5G स्मार्टफोन यूज करने वालों की संख्यां भी 50 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में 5G फोन और नेटवर्क होने के बावजूद इंटरनेट का न चलना आपको परेशान कर सकता है। हम आपको ऐसे कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से फोन में इंटरनेट चलने लगेगा।

प्रिफर्ड 5G नेटवर्क

सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर प्रिफर्ड नेटवर्क के तौर पर 5G को सेलेक्ट करना होगा। Android स्मार्टफोन में यह फोन की सेटिंग्स में जाकर मोबाइल नेटवर्क सेटिंग्स वाले ऑप्शन में मिलेगा। अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के सिम में जाकर प्रिफर्ड नेटवर्क के तौर पर 5G को सेलेक्ट करें।

VPN ऐप करें चेक

इसके बाद भी अगर फोन में इंटरनेट नहीं चल रहा है तो आपको अपने फोन में चेक करना चाहिए कि कहीं कोई VPN ऐप तो नहीं ऑन है? अगर, आप VPN ऐप यूज करते हैं तो 5G कनेक्टिविटी में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में आपको VPN ऐप को ऑफ करना होगा। इसके बाद आपके फोन में 5G की सही स्पीड मिल जाएगी।

नेटवर्क रिफ्रेश

कई बार इंटरनेट स्लो होने या किसी भी तरह की कनेक्टिविटी में दिक्कत आने पर आपको फोन के नेटवर्क को रिफ्रेश करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाना होगा और एयरप्लेन मोड ऑन करना होगा। फिर करीब 10 सेकेंड के बाद एयरप्लेन मोड ऑफ कर दें। ऐसा करने से फोन का नेटवर्क रिफ्रेश हो जाएगा और आपको सही इंटरनेट स्पीड मिलने लगेगी।

सॉफ्टवेयर करें चेक

जब आप इन सभी तरीकों को आजमा लेते हैं, फिर भी इंटरनेट नहीं चलती है तो आपको अपने फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करना होगा। कई बार सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने की वजह से फोन में कनेक्टिविटी की दिक्कत आ सकती है। ऐसे में लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने के बाद सिग्नल स्ट्रेंथ ठीक हो सकती है और इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी।

इसके बाद भी आपके फोन में 5G सिग्नल दिखने के बाद भी सही इंटरनेट स्पीड नहीं आ रही है तो आपको टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क करना चाहिए। कई बार फिजिकल सिम में दिक्कत की वजह से भी कनेक्टिविटी की समस्या आती है। आपको सिम रिप्लेस करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें – 1.5 टन वाले Split AC को सस्ते में लाएं घर, गर्मियां शुरू होने से पहले मिल रहा बंपर ऑफर





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments