Friday, February 6, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकी200MP + 200MP कैमरा, MediaTek Dimensity 9500s के साथ आएगा Oppo Find...

200MP + 200MP कैमरा, MediaTek Dimensity 9500s के साथ आएगा Oppo Find X9s, जल्द भारत में होगा लॉन्च


Oppo Find X9s- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
ओप्पो फाइंड X9s

Oppo Find X9 सीरीज में एक और फोन भारत में लॉन्च होने वाला है। चीनी कंपनी के इस फोन से जुड़ी नई लीक सामने आई है। इस फोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया जा सकता है। मीडियाटेक का यह प्रोसेसर हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसके अलावा फोन में 200MP के दो कैमरे दिए जा सकता है। ओप्पो का यह फोन भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है।

मिलेगा MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर

Smartprix की नई रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो का यह फोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन हो सकता है। मीडियाटेक का यह प्रोसेसर हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसमें 3nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह प्रोसेसर थर्मल मैनेजमेंट के साथ-साथ मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो का यह फोन दूसरी छमाही में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा Oppo Find X9 Ultra को भी कंपनी लॉन्च करने वाली है। इस प्रीमियम फोन को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है।

Oppo Find X9s के फीचर्स (संभावित)

ओप्पो के इस प्रीमियम फोन में Find X9 Pro वाले फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें 6.3 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें बेहद पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS के साथ आएगा। फोन में IP66, IP68, IP69 रेटिंग दी जा सकती है।

यह फोन 200MP के दो रियर कैमरे के साथ आ सकता है। इसमें 200MP का मेन और 200MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिल सकता है। इस फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। फोन में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है। इस फोन को भारत में 65,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।










Oppo Find X9s फीचर्स (संभावित)
डिस्प्ले 6.3 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9500s
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 80W
कैमरा 200MP + 200MP, 32MP
OS Android 16

यह भी पढ़ें – Google Pixel 9a की कीमत में बहुत बड़ी कटौती, Pixel 10a लॉन्च से पहले सस्ते में खरीदने का मौका





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments