
रेडमी नोट 13 प्रो प्लस
Redmi Note 13 Pro+ 5G स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से 14000 रुपये से भी ज्यादा सस्ते में मिल रहा है। रेडमी का 200MP कैमरा वाला यह मिड बजट फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। फोन में 12GB रैम, 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। शाओमी ने इस साल Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च करने के साथ ही इस फोन की कीमत में करीब 5,000 रुपये तक की कटौती की थी। अब यह फोन और भी सस्ते में मिल रहा है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और रेडमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
हुआ बड़ा प्राइस कट
Redmi की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 33,999 रुपये थी। वहीं इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 35,999 रुपये और 37,999 रुपये में लॉन्च हुए थे। प्राइस कट के बाद इसे 21,600 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसका 12GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट भी 21,600 रुपये में मिल रहा है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 25,600 रुपये में लिस्ट है।
रेडमी के इस फोन की कीमत में 14,000 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है। इसके अलावा कंपनी फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी दे रही है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- फ्यूजन व्हाइट, पर्पल और ब्लैक में आता है।
Redmi Note 13 Pro+ 5G | कीमत | ऑफर प्राइस |
8GB RAM + 256GB | 33,999 रुपये | 21,600 रुपये |
12GB RAM + 256GB | 35,999 रुपये | 21,600 रुपये |
12GB RAM + 512GB | 37,999 रुपये | 25,600 रुपये |
Redmi Note 13 Pro+ 5G के फीचर्स
Redmi का यह फोन 6.67 इंच के 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
इस फोन में MediaTek Dimensity 7200-Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है।
Redmi Note 13 Pro+ | फीचर्स |
डिस्प्ले | 6.67 3D AMOLED, 120Hz |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7200-Ultra |
बैटरी | 5000mAh, 120W |
स्टोरेज | 12GB RAM, 512GB |
कैमरा | 200MP (OIS) + 8MP + 2MP, 16MP |
OS | Android 14, HyperOS |
यह फोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में चार्जिंग के लिए डेडिकेटेड Surge P1 चिप मिलेगा।
फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें –
ISRO करने जा रहा बड़ा धमाका, सैटेलाइट से जुड़ेगा आपका मोबाइल फोन, मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी