
स्प्लिट एसी की कीमत में कटौती
होली के बाद से ही गर्मियों ने पूरे उत्तर भारत में दस्तक दे दी है। कई लोगों ने तो AC का भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। अगर, आप भी इस गर्मी में नया Split AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Amazon पर चल रहे ऑफर से फायदा मिल सकता है। यहां Voltas, Llyod, Carrier जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के 1.5 टन वाले Split AC आधी कीमत में मिल रहे हैं। साथ ही, एसी की खरीद पर बैंक डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं।
Voltas 1.5 Ton Split AC
वोल्टास का 183V Vectra CAW 1.5 टन वाला स्प्लिट एसी महज 30,990 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इस एसी की खरीद पर 51% तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसमें 4-इन-1 ए़डजस्टिबल मोड दिया गया है। इसके अलावा एसी की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
Lloyd 1.5 Ton Split AC
Lloyd का यह स्प्लिट एसी 30,990 रुपये की कीमत में आता है। यह एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और इसमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। अमेजन पर इस एसी की खरीद पर भी आपको 47 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
Carrier 1.5 Ton AC
एसी और होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी Carrier के 1.5 टन वाले स्प्लिट एसी को आप 35,490 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इस एसी की खरीद पर 48% तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसमें 6-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी दी गई है।
Godrej 1.5 Ton Split AC
इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज और होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी Godrej का 1.5 टन कैपिसिटी वाला स्प्लिट एसी 29,400 रुपये में मिल रहा है। यह एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। इसकी खरीद पर 39% तक का डिस्काउंट मिलेगा।
Hitachi 1.5 Ton Split AC
होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी गोदरेज का 1.5 टन वाला स्प्लिट एसी महज 32,999 रुपये में मिल रहा है। इस एसी की खरीद पर 48% तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा एसी की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है।
यह भी पढ़ें – OnePlus ला रहा 9000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, लॉन्च से पहले डिटेल्स हुई लीक


