Monday, March 16, 2026
Homeअर्थव्यवस्था1 शेयर पर 8 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है ये...

1 शेयर पर 8 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट और बाकी जरूरी डिटेल्स


banco products, banco products share price, banco products dividend, banco products dividend record - India TV Paisa

Photo:FREEPIK/INDIA TV डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए 18 मार्च तक ही शेयर खरीदने का मौका

Dividend Stocks: चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए डिविडेंड का दौर अब आखिरी पड़ाव में है। अब सिर्फ कुछ कंपनियों के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट ही बाकी है, जिसके बाद चौथी तिमाही के नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड की घोषणा का दौर शुरू हो जाएगा। इसी बीच, ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी बैंकों प्रोडक्ट्स भी अपने शेयरहोल्डरों को डिविडेंड देने जा रही है, जिसका रिकॉर्ड डेट अब काफी नजदीक आ चुका है। चालू वित्त वर्ष के लिए बैंकों प्रोडक्ट्स के शेयरहोल्डरों को दूसरी बार अंतरिम डिविडेंड मिलने जा रहा है। बैंकों प्रोडक्ट्स ने अभी हाल ही में इस डिविडेंड से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की थी।

डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए 18 मार्च तक ही शेयर खरीदने का मौका

बैंकों प्रोडक्ट्स ने 13 मार्च की एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 8 रुपये (400 प्रतिशत) के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बैंकों प्रोडक्ट्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस 8 रुपये के डिविडेंड के लिए गुरुवार, 19 मार्च को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कंपनी के शेयर 19 मार्च को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे और 19 मार्च को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा। अगर किसी निवेशक को डिवडेंड का फायदा उठाना है तो उसके पास सिर्फ 18 मार्च तक ही शेयर खरीदने का मौका है।

बैंक खाते में कब आएंगे डिविडेंड के पैसे

बैंकों प्रोडक्ट्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पात्र निवेशकों को बुधवार, 25 मार्च या इसके बाद डिविडेंड के पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा। शेयरहोल्डरों को डिविडेंड के पैसों का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाता है। बताते चलें कि सोमवार को कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। 16 मार्च को बीएसई पर बैंकों प्रोडक्ट्स के शेयर 2.20 प्रतिशत (12.10 रुपये) की बढ़त के साथ 562.70 रुपये के भाव पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों का मौजूदा भाव, इसके 52 वीक हाई से काफी नीचे है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 879.60 रुपये और 52 वीक लो 305.00 रुपये है। बीएसई डेटा के मुताबिक, कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 8,048.71 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments