Monday, March 23, 2026
HomeBreaking Newsहोर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी...

होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को शुरू हुए तीन हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है, फिर भी युद्ध के खत्म होने का अभी तक कोई अंदेशा नहीं है, बल्कि इस युद्ध में लगातार संघर्ष के बढ़ने का संकेत मिल रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को धमकी दे रहे हैं, इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है.

अल जजीरा ने डेली मेल की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि टॉमहॉक मिसाइलों से लैस और परमाणु ऊर्जा से चलने वाली एक ब्रिटिश पनडुब्बी एचएमएस एनसन (HMS Anson) अरब सागर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक पहुंच चुकी है. ब्रिटिश पनडुब्बी की तैनाती ऐसे समय पर हुई जब राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को तेज करने की धमकियां दे रहे हैं.

कहा जा रहा है कि ब्रिटेन की यह पनडुब्बी इस महीने की शुरुआत में 6 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर से रवाना हुई थी और यह माना जा रहा है कि अब HMS Anson ने अरब सागर के उत्तरी भाग में एक रणनीतिक स्थिति को संभाल लिया है, जो होर्मजु जलडमरूमध्य यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बेहद करीब है.

किन-किन हथियारों से लैस है ब्रिटिश पनडुब्बी?

ब्रिटेन की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली यह पनडुब्बी कई तरह के बेहद एडवांस हथियारों से पूरी तरह से लैस है. इस हथियारों में 1,600 किलोमीटर की रेंज तक मार करने वाली टॉमहॉक ब्लॉक IV लैंड अटैक मिसाइलें और स्पीयरफिश हैवीवेट टॉरपीडो शामिल हैं, जो इस पनडुब्बी की मारक क्षमता को बेहद खतरनाक बनाते हैं.

ईरान युद्ध में सक्रिय रूप से शामिल हो रहा ब्रिटेन

ब्रिटिश पनडुब्बी की अरब सागर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक तैनाती इस बात की तरफ इशारा है कि अब इजरायल और अमेरिका के साथ-साथ ब्रिटेन भी ईरान के खिलाफ युद्ध में सक्रिय रूप से शामिल हो रहा है. इससे पहले ब्रिटेन ने अमेरिका को ईरान के खिलाफ ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments