Sunday, March 15, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाहार्दिक पांड्या ने खुद को गिफ्ट की 12 करोड़ की Ferrari, 2.9...

हार्दिक पांड्या ने खुद को गिफ्ट की 12 करोड़ की Ferrari, 2.9 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार; टॉप स्पीड 340 kmph


हार्दिक पांड्या की नई...- India TV Paisa

Photo:POSTED ON X हार्दिक पांड्या की नई कार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न बेहद शाही अंदाज में मनाया है। मैदान पर अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले इस खिलाड़ी ने अब सड़क पर अपनी रफ्तार दिखाने के लिए दुनिया की सबसे शानदार सुपरकारों में से एक, Ferrari 12Cilindri को अपने गैरेज का हिस्सा बनाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हार्दिक अपनी इस नई कार को मुंबई की सड़कों पर चलाते हुए नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी उनके साथ बगल वाली सीट पर बैठी दिखाई दीं।

रफ्तार ऐसी कि पलक झपकते ओझल हो जाए

हार्दिक की नई Ferrari 12Cilindri केवल अपनी कीमत के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी बेमिसाल ताकत के लिए भी जानी जाती है। इस कार के इंजन और स्पीड से जुड़े आंकड़े किसी को भी हैरान कर सकते हैं:

  • 0 से 100 की रफ्तार: यह कार मात्र 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की गति पकड़ लेती है।
  • टॉप स्पीड: इसकी अधिकतम रफ्तार 340 किमी/घंटा है।
  • पावरफुल इंजन: इसमें 6.5-लीटर का V12 नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन लगा है, जो 818 bhp की जबरदस्त पावर पैदा करता है।
  • टॉर्क: यह कार 7250 rpm पर 678Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

हार्दिक का ‘करोड़ों’ वाला लग्जरी कार कलेक्शन

हार्दिक पांड्या को लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी घड़ियों के साथ-साथ शानदार कारों का भी बेहद शौक है। फेरारी के आने के बाद उनके गैरेज की रौनक और बढ़ गई है। हार्दिक के पास पहले से ही दुनिया की कुछ बेहतरीन कारें मौजूद हैं, जिनमें शामिल हैं Rolls-Royce Phantom, Lamborghini Huracan EVO, Lamborghini Urus, Mercedes-AMG G63, Range Rover Vogue और Audi A6 जैसी शानदार कारें। अब फेरारी 12Cilindri के जुड़ने से उनका कलेक्शन और भी खास हो गया है।

Latest Business News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments