Tuesday, February 24, 2026
Homeशिक्षास्कूली छात्रों को मिल रहा ISRO में काम करने का मौका, 27...

स्कूली छात्रों को मिल रहा ISRO में काम करने का मौका, 27 फरवरी तक करें अप्लाई


देश की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए Young Scientists Programme शुरू करने की घोषणा की है. इस पहल का मकसद कम उम्र में ही बच्चों के अंदर विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाना है. इस कार्यक्रम के जरिए चयनित छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान की दुनिया को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा.YUVIKA एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम है, जिसे खास तौर पर स्कूली छात्रों के लिए तैयार किया गया है. इसका उद्देश्य बच्चों को किताबों से बाहर निकालकर उन्हें वास्तविक वैज्ञानिक माहौल से जोड़ना है. इस दौरान छात्र ISRO के विभिन्न केंद्रों का दौरा करेंगे, वहां की आधुनिक प्रयोगशालाओं को देखेंगे और वैज्ञानिकों से सीधे बातचीत कर सकेंगे. इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि अंतरिक्ष मिशन कैसे तैयार होते हैं और स्पेस टेक्नोलॉजी किस तरह काम करती है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस कार्यक्रम के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो 1 जनवरी 2026 तक 9वीं कक्षा में पढ़ रहे हों. आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से होना चाहिए.

कैसे होगी चयन प्रक्रिया ?

छात्रों का चयन कई आधारों पर किया जाएगा. 8वीं कक्षा के अंकों को 50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. इसके अलावा ऑनलाइन क्विज के लिए 10 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं. विज्ञान प्रदर्शनी, ओलंपियाड, खेलकूद, NCC या NSS जैसी गतिविधियों में भाग लेने पर अतिरिक्त अंक मिलेंगे. पंचायत क्षेत्र के स्कूलों के छात्रों को 15 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा. साथ ही हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से छात्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें – बिहार में होगी 173 सिविल जज के पदों पर भर्ती, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया; जान लें डिटेल्स

क्या क्या  सुविधा मिलेगी ?

चयनित छात्रों को ISRO केंद्रों का दौरा करने का अवसर मिलेगा. वे वैज्ञानिकों से सीधे बातचीत कर सकेंगे और प्रयोगशालाओं में चल रहे कार्यों को देख पाएंगे. उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी. सबसे खास बात यह है कि रहने, खाने और यात्रा की पूरी व्यवस्था ISRO की ओर से की जाएगी, जिससे छात्रों पर किसी तरह का आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा.

कैसे करें आवेदन ?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments