Monday, April 13, 2026
Homeअर्थव्यवस्थासस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में आई गिरावट, चेक करें आज के ताजा...

सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में आई गिरावट, चेक करें आज के ताजा भाव


Gold and Silver Price: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 1,800 रुपये (लगभग 1 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2,45,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले हफ्ते शुक्रवार को चांदी का भाव 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। चांदी के साथ ही, आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 300 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोने का दाम 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 2.09 प्रतिशत फिसली

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, “अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम वार्ता बेनतीजा रहने के कारण सोमवार को सोने और चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले।” उन्होंने कहा कि बातचीत में आई इस बाधा का असर बाजार के रुख पर पड़ा, जिससे अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में सुधार को बल मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.58 डॉलर (2.09 प्रतिशत) गिरकर 74.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि हाजिर सोना 25.92 डॉलर गिरकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

निवेशकों ने सोने में की मुनाफावसूली

एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि आज सोने में मुनाफावसूली देखने को मिली। इसकी वजह उन रिपोर्टों का आना था, जिनमें कहा गया था कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए वहां अपनी सेना तैनात करने पर विचार कर सकता है और इस रूट को 100 प्रतिशत बंद भी कर सकता है। इससे लंबे समय तक सप्लाई में बाधा बने रहने और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल की आशंकाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव का स्तर अभी भी ऊंचा बना हुआ है, क्योंकि भू-राजनीतिक अनिश्चितता का असर बाजार के रुख पर हावी है। 

बताते चलें कि मंगलवार, 14 अप्रैल को भीम राव आंबेडकर जयंती के मौके पर सर्राफा बाजार बंद रहेंगे।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments