Monday, March 30, 2026
Homeअर्थव्यवस्थासस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में गिरावट, जानें MCX पर आज क्या चल...

सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में गिरावट, जानें MCX पर आज क्या चल रहा है भाव


पश्चिम एशिया में हमलों के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक ये गिरावट 1 प्रतिशत के आसपास के दायरे में थी। हफ्ते के पहले दिन, MCX पर 5 मई की डिलीवरी वाला सोना 1258.00 रुपये (0.86 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,44,674.00 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी का दाम 1393.00 रुपये (0.61 प्रतिशत) टूटकर 2,26,561.00 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX पर आज क्या चल रहा है भाव

आज कारोबार के दौरान, 5 मई की डिलीवरी वाला सोना 1,45,932.00 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला था और 1,44,000.00 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 1,46,330.00 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचा। इसी तरह, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 2,28,106.00 रुपये के भाव पर खुली और 2,25,763.00 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 2,28,786.00 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंची। इसी बीच, डॉलर इंडेक्स में लगातार मजबूत देखने को मिल रही है। सोमवार को डॉलर इंडेक्स लगातार चार सत्रों में बढ़ने के बाद 100 के अहम स्तर से ऊपर बना रहा। इसे सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मजबूत मांग का सहारा मिला, क्योंकि मध्य-पूर्व का संघर्ष अब अपने 5वें हफ्ते में पहुंच गया है।

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुई थीं सोने-चांदी की कीमतें

बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,900 रुपये यानी 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। जबकि बुधवार को सोने की कीमत 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसी तरह, चांदी की कीमत 11,250 रुपये यानी लगभग 5 प्रतिशत लुढ़ककर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जो बुधवार को 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। पिछले हफ्ते गुरुवार को राम नवमी के मौके पर एमसीएक के साथ-साथ सर्राफा बाजार भी बंद थे। शुक्रवार को कारोबार हुआ और फिर शनिवार-रविवार की भी छुट्टी थी।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments