
घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को सपाट कारोबार के साथ अपना सत्र पूरा किया। बीएसई सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति के बाद आखिर में 12.16 अंक की बढ़त के साथ 84,478.67 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी भी आखिर में 3.35 अंकों की मामूली तेजी पर 25,879.15 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। आज के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। लगभग 1661 शेयरों में तेजी आई, 2193 शेयरों में गिरावट आई तथा 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
टॉप गेनर और टॉप लूजर
निफ्टी पर एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, इंटरग्लोब एविएशन, और हिंदाल्को प्रमुख लाभ में रहे, जबकि एटर्नल, श्रीराम फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख हानि में देखे गए। सेक्टोरल प्रदर्शन में, आईटी, मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई, जबकि मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में 0.5% की बढ़त देखी गई।
रुपया 6 पैसे गिरकर इतने पर बंद
रुपया गुरुवार को एक सीमित दायरे में स्थिर रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की गिरावट के साथ 88.68 (अनंतिम) पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की निकासी और तेल कंपनियों सहित स्थानीय आयातकों की निरंतर डॉलर मांग ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में रातोंरात गिरावट और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता को लेकर नए आशावाद के कारण रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और गिरावट को सीमित कर रहा है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.66 पर खुला और कारोबार के दौरान 88.63 के उच्चतम स्तर और 88.73 के निम्नतम स्तर को छुआ। घरेलू मुद्रा अंततः 88.68 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव से 6 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
खबर अपडेट हो रही है….


