Tuesday, March 24, 2026
Homeखेललड़कों संग खेली अनुष्का का टीम इंडिया में चयन:ग्वालियर की बेटी अब...

लड़कों संग खेली अनुष्का का टीम इंडिया में चयन:ग्वालियर की बेटी अब भारत की जर्सी पहनेगी; साउथ अफ्रीका में टी-20 सीरीज खेलेगी




मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा की एंट्री अब भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में हो गई है। वह भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुनी गई हैं। अनुष्का पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल हुई हैं और पहली बार टीम के साथ विदेश दौरा भी करेंगी। अनुष्का फिलहाल इंडिया ए के लिए खेल रही हैं और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी वह गुजरात जायंट्स के लिए चुनी जा चुकी हैं। ग्वालियर में मंगलवार को एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका सम्मान किया। इसके बाद वह भिंड में अपनी बुआ के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गईं। सीनियर टीम में चयन के बाद ग्वालियर में उनके परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। दक्षिण अफ्रीका में होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ग्वालियर के पत्रकार बृजमोहन शर्मा की बेटी अनुष्का शर्मा का चयन हुआ है। अनुष्का एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और इंडिया ए व WPL में अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनके चयन से पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई मंगलवार को दतिया में कार्यक्रम के लिए सीएम ग्वालियर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर ही ग्वालियर की होनहार खिलाड़ी अनुष्का शर्मा से मुलाकात कर उनको बधाई देते हुए स्वागत किया। इस दौरान वहां अनुष्का के पिता बृजमोहन शर्मा अन्य परिजन मौजूद रहे। कलेक्टर ग्वालियर रूचिका चौहान ने भी अनुष्का से बातचीत कर उनकी तारीफ की है। वुमेन प्रीमियर लीग में गुजरात के लिए मचा चुकी धमाल WPL यानि वूमेन प्रीमियर लीग में ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने धमाल मचाया है। पहले वह मध्य प्रदेश सीनियर टीम के लिए खेल रही थीं, इसके बाद उनका चयन गुजरात जायंट्स (GG) ने 45 लाख रुपए में किया। अनुष्का गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं। ग्वालियर की वह पहली खिलाड़ी हैं, जो WPL में खेल रही हैं। अब भारतीय राष्ट्रीय टीम में चयन के बाद उनके दोस्तों, परिवार और साथी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। खुद अनुष्का का कहना है कि उन्हें इस चयन की उम्मीद थी, क्योंकि वह लगातार मैदान पर मेहनत कर रही थीं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग पर काफी काम किया है। खुद को मानती हैं बेहतर ऑलराउंडर
अनुष्का खुद को एक बेहतर ऑलराउंडर मानती हैं। उनका कहना है कि गुजरात जायंट्स की टीम में खेलने के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय सीनियर महिला टीम में जगह बनाना किसी सपने के सच होने जैसा है। उनकी पसंदीदा बल्लेबाजी पोजिशन मध्य क्रम है और वह टीम को संतुलन देने में विश्वास रखती हैं। उनका लक्ष्य बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में बेहतर प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाना है। शुरुआत में घर की छत पर क्रिकेट खेलती थीं अनुष्का अनुष्का की इस उपलब्धि पर उनके भाई आयुष और पिता बृजमोहन शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि सीनियर महिला टीम में चयन होने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अनुष्का की इस सफलता में उनकी मां नीलम शर्मा और बड़े भाई आयुष शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पिता बृजमोहन शर्मा ने बताया कि सबसे पहले उनके बेटे आयुष ने ही अनुष्का की क्रिकेट प्रतिभा को पहचाना था। आयुष को 2010 में क्रिकेट खेलते देखकर अनुष्का की भी इसमें रुचि बढ़ी और दोनों भाई-बहन घर की छत पर ही क्रिकेट खेला करते थे। पहले मैच में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का खिताब जीता अनुष्का कंपू के मेला हॉकी स्टेडियम में आयोजित एक कैंप में शामिल हुईं। उस कैंप में लड़कों की टीम थी, जिसमें अनुष्का एकमात्र लड़की थीं और उन्होंने वहां शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने क्रिकेट के कई गुर सीखे। इसके बाद अनुष्का का सफर नहीं रुका और उनकी सफलता का सिलसिला जारी रहा। वर्ष 2017 में अनुष्का मध्य प्रदेश की अंडर-16 टीम में शामिल हुईं और अपने पहले ही टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का खिताब जीता। अनुष्का के बारे में अन्य जानकारी
अनुष्का का जन्म 5 अप्रैल 2003 को ग्वालियर में हुआ था। अनुष्का ग्वालियर सिटी सेंटर एजी ऑफिस पुल के पास स्थित माधव नगर की रहने वाली हैं, अनुष्का का पहला स्कूल शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल था, इसके बाद अनुष्का ने अन्य स्कूलों में अपनी 10th और 102th की परीक्षा पास की थी।
अनुष्का का पहला कॉलेज झांसी हाईवे रोड पर स्थित आईटीएम कॉलेज है। आईटीएम कॉलेज से अनुष्का बैचलर फिजिकल एजुकेशन से कोर्स कर रही है और उसका यह लास्ट ईयर है। पनीर-दही और साउथ इंडियन खाना पसंद अनुष्का के बड़े भाई आयुष ने बताया कि अनुष्का को खाने में ज्यादा पनीर, दही, दाल और चावल पसंद हैं, इसके अलावा अनुष्का को बेनों डोसा व इडली भी पसंद है। अनुष्का को ज्यादा पंजाबी गाने और भजन सुनना पसंद हैं। आयुष ने बताया कि जब भी अनुष्का ग्वालियर आती है तो वह आधे घंटे का समय निकालकर फुलवा गुरुद्वारे के पास स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर जरूर जाती और वहां पर हनुमान चालीसा का पाठ करती हैं। भाई की शादी में शामिल होकर तुरंत लौटीं ट्रेनिंग पर भाई आयुष ने बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर को ग्वालियर से थी, जिसमें शामिल होने के लिए अनुष्का 21 नवंबर की सुबह ग्वालियर पहुंची थीं और 23 तारीख की सुबह ही वापस ट्रेनिंग करने के लिए चंडीगढ़ लौट गई थी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments