Saturday, February 28, 2026
Homeशिक्षा‘राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ हुआ रिलीज, ऑनस्क्रीन भी...

‘राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ हुआ रिलीज, ऑनस्क्रीन भी शादी करते दिखा कपल


माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपनी आने वाली फिल्म ‘राणाबाली’ से नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज किया है. पहले ही फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट फैंस में जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुकी थी. लेकिन इस गाने ने उनके उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. फैंस इस खास सरप्राइज वीडियो को देखकर बेहद खुश हैं.

विजय और रश्मिका का शाही लुक
गाने में विजय देवरकोंडा ‘राणाबाली’ और रश्मिका मंदाना ‘जयम्मा’ के किरदार में शाही लुक में नजर आ रहे हैं. उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री, शादी के खूबसूरत पल और प्यारे इमोशनल सीन्स फैंस का दिल जीत रहे हैं. इस गाने को अजय-अतुल ने कंपोज किया है जबकि श्वेता मोहन और जावेद अली ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल
वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमारे राणाबाली और जयम्मा हमेशा के लिए एक हो गये हैं. हम इस खास सरप्राइज के साथ उनके प्यार का जश्न मना रहे हैं.’ फैंस इस वीडियो को देखकर इमोशनल भी हो रहे हैं और फिल्म को लेकर उनकी उत्सुकता और बढ़ गई है.

ऐतिहासिक कहानी और विशाल प्रोजेक्ट
आपको बता दें की फिल्म का निर्देशन राहुल संकृत्यान ने किया है. ‘राणाबाली’ 19वीं सदी की कहानी है. 1854 और 1878 के बीच हुई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कहानी है. विजय इस फिल्म में ब्रिटिश राज के दौर के भारतीय के रूप में रफ और दमदार अवतार में नजर आएंगे. फिल्म विद्रोह, न्याय और बदले की कहानी पेश करती है. फिल्म शानदार विजुअल्स, भावुक कहानी और दमदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ तैयार की गई है.

स्टारकास्ट और रिलीज
फिल्म में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड के तौर पर शामिल हैं और ये उनकी और विजय की 7 साल बाद एक साथ पर्दे पर वापसी भी है. इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी ने टी-सीरीज के साथ मिलकर किया है. फिल्म में अंतरराष्ट्रीय एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू समेत कई बेहतरीन कलाकार हैं. ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments