आज भी जब हम IIT का नाम सुनते हैं, तो सबसे पहले दिमाग में कठिन एंट्रेंस एग्जाम JEE Main और JEE Advanced का ख्याल आता है. आमतौर पर माना जाता है कि IIT में पढ़ाई का मौका सिर्फ उन्हीं छात्रों को मिलता है जो ये परीक्षा पास करते हैं, लेकिन अब समय बदल चुका है. अब Indian Institutes of Technology (IITs) सिर्फ बीटेक या इंजीनियरिंग डिग्री तक सीमित नहीं हैं. ये संस्थान अब डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, प्रोग्रामिंग, जेनेटिक इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक विषयों में शॉर्ट टर्म और सर्टिफिकेट कोर्स भी करा रहे हैं. अच्छी बात यह है कि इन कोर्स में एडमिशन के लिए आपको JEE Main देने की जरूरत नहीं होती है. अगर आप नौकरी कर रहे हैं, कॉलेज में पढ़ रहे हैं या किसी नई स्किल को सीख कर करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो ये कोर्स आपके लिए शानदार मौका हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि कौन से कोर्स कर लिए तो बिना JEE Main के IIT में एडमिशन मिलेगा.
ये कोर्स कर लिए तो बिना JEE Main के मिलेगा IIT में एडमिशन
1. IIT खड़गपुर का इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स कोर्स – IIT Kharagpur गणित में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स का शानदार कोर्स ऑफर कर रहा है. अगर आप अपनी लॉजिकल सोच और कैलकुलेशन स्किल मजबूत करना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए फायदेमंद है. इसमें कैलकुलस, लीनियर अलजेब्रा, वेक्टर स्पेस जैसे जरूरी टॉपिक को आसान तरीके से समझाया जाता है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह कोर्स सेल्फ-पेस्ड है यानी आप अपनी सुविधा के अनुसार, अपने समय पर इसे पूरा कर सकते हैं.
2. IIT बॉम्बे का पाइथन कोर्स – IIT Bombay Swayam पोर्टल के माध्यम से पाइथन 3.4.3 का कोर्स ऑफर कर रहा है. SWAYAM भारत सरकार का ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जहां से छात्र घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं. इस कोर्स में 24 ट्यूटोरियल शामिल हैं. इसमें फाइल हैंडलिंग, लूप्स, फंक्शन, और ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग जैसी जरूरी चीजें सिखाई जाती हैं. स्कूल के छात्र से लेकर ग्रेजुएशन कर रहे विद्यार्थी तक, सभी इस कोर्स से फायदा उठा सकते हैं.
3. IIT दिल्ली का एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन रोबोटिक्स – IIT Delhi ने रोबोटिक्स में 5 महीने का ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है. इस कोर्स की क्लासेस शनिवार और रविवार को होती हैं, ताकि कामकाजी लोग भी इसमें भाग ले सकें. इसकी फीस लगभग 1,69,000 + टैक्स है. अगर आपने ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, तो आप इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. रोबोटिक्स आज के समय में तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है, इसलिए यह कोर्स करियर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
4. IIT गुवाहाटी का जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स – IIT Guwahati जेनेटिक इंजीनियरिंग और उसके उपयोग पर आधारित कोर्स ऑफर करता है. इसमें जींस, जेनेटिक कोड, क्लोनिंग और आधुनिक बायोटेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है, जो छात्र रिसर्च या बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स बेहद उपयोगी है.
5. IIT मद्रास का थर्मोडायनेमिक्स कोर्स – IIT Madras थर्मोडायनेमिक्स पर विशेष कोर्स चला रहा है. यह कोर्स खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बायोटेक्नोलॉजी या साइंस के क्षेत्र में एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन और एंट्रॉपी जैसे विषयों को गहराई से समझना चाहते हैं. इसमें कठिन टॉपिक्स को भी आसान और प्रैक्टिकल तरीके से समझाया जाता है.
ये कोर्स क्यों हैं खास?
इन कोर्स के लिए JEE Main की जरूरत नहीं है. आप इन्हें नौकरी या पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन कर सकते हैं. कोर्स पूरा करने पर IIT का सर्टिफिकेट मिलता है. नई और डिमांड में रहने वाली स्किल्स सीखने का मौका मिलता है. करियर में ग्रोथ और बेहतर जॉब के अवसर बढ़ते हैं.
यह भी पढ़ें – UP Board Exams 2026: 10वीं और 12वीं परीक्षा से पहले सख्त हुई सुरक्षा, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइंस
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


