Wednesday, February 4, 2026
Homeव्यापारयूएस के साथ ट्रेड डील के बाद निवेशकों की मौज! छूट न...

यूएस के साथ ट्रेड डील के बाद निवेशकों की मौज! छूट न जाए कमाई का मौका, ब्रोकरेज ने बता दिए अपने टॉप स्टॉक्स


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Best Stocks After India US Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स ने 4,200 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाई. वहीं निफ्टी करीब 5 फीसदी उछलकर अपने लाइफटाइम हाई 26,373 के करीब पहुंच गया.

विशेषज्ञों के अनुसार ऑटो सेक्टर की सहायक कंपनियों, सोलर एनर्जी, केमिकल और टेक्सटाइल कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है. आइए जानते हैं, इस विषय में….

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने कही ये बात

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद कुछ सेक्टर्स के लिए नए मौके खुलते नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म नुवामा का मानना है कि कपड़ा और रत्न-आभूषण जैसे श्रम-प्रधान उद्योगों को इस समझौते से सबसे अधिक लाभ होगा. ये वही सेक्टर हैं, जिन पर ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ का सबसे ज्यादा असर पड़ा था. जबकि फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों को उस समय काफी हद तक टैरिफ से छूट मिली हुई थी.

नुवामा के अनुसार, इस डील से न सिर्फ निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि देश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. इसके साथ ही घरेलू बाजार में लिक्विडिटी बेहतर होने और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की भी संभावना है.

इन शेयरों में दिख सकती है तेजी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद ब्रोकरेज हाउस ने अपनी निवेश रणनीति में बदलाव किया है. जेफरीज ने अपने मॉडल पोर्टफोलियो में एफआईआई के पसंदीदा शेयर एटरनल को जगह दी है. इसके साथ ही मेटल सेक्टर में निवेश बढ़ाया गया है. वहीं, आईटी सेक्टर में हिस्सेदारी कम की गई है. जिन कंपनियों का अमेरिका में मजबूत कारोबार है, उन पर भी खास ध्यान दिया गया है.

इसमें सोना कॉम्प्स और भारत फोर्ज जैसी ऑटो कंपोनेंट कंपनियां, नवीन, पीआई इंडस्ट्रीज और एसआरएफ जैसी केमिकल कंपनियां, वारी, प्रीमियर एनर्जीज और एमएमवी जैसी सोलर एनर्जी कंपनियां, साथ ही वेल्सपन लिविंग जैसी टेक्सटाइल कंपनी शामिल हैं.

इसके अलावा, फर्म ने टॉप पॉजिटिव शेयरों की लिस्ट में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, ल्यूपिन, अरबिंदो फार्मा, आरती इंडस्ट्रीज, पिट्टी इंजीनियरिंग, किर्लोस्कर ब्रदर्स, वेल्सपन लिविंग, संसेरा इंजीनियरिंग, स्टील स्ट्रिप व्हील्स, इंफोसिस, एचसीएल टेक और एलटीआई माइंडट्री को रखा है. 

इन शेयरों को नहीं मिली जगह

वहीं, एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपने पोर्टफोलियो से जिन शेयरों को बाहर रखा है. उनमें सन फार्मा, डिविस लैब, केपीआर मिल, गोकलदास एक्सपोर्ट, इंडो काउंट इंडस्ट्रीज, यूपीएल, भारत फोर्ज, संवर्धन मदरसन, डिक्सन टेक्नोलॉजीज और सोना बीएलडब्ल्यू शामिल हैं

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: भारत पर अब 50% से कम होकर 18% यूएस टैरिफ, जानें पाकिस्तान-चीन पर कितनी टैरिफ की मार



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments