Sunday, March 15, 2026
HomeBreaking News‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो...

‘मैं मर गया हूं…’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों के बीच रविवार (15 मार्च, 2026) को उनका एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में नेतन्याहू पूरी तरह से स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं और एक कैफे में कॉफी ऑर्डर करते हुए नजर आ रहे हैं.

दरअसल, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें यह दावा किया गया था कि ईरान के हमले में पीएम नेतन्याहू की मौत हो गई है. इजरायल ने शुरुआत में ही इस अफवाह को झूठा करार दिया था, लेकिन अब नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर उन सभी अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है. इतना ही नहीं, नेतन्याहू इस वीडियो में अपनी मौत की अफवाहों का मजाक उड़ाते हुए भी नजर आए.

वीडियो पोस्ट में क्या बोले नेतन्याहू?

X पर पोस्ट किए गए वीडियो में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘मैं मर गया हूं… कॉफी के लिए.’ दरअसल, यह एक हिब्रू मुहावरा है, जिसका मतलब होता है किसी चीज को बहुत ज्यादा पसंद करना. उन्होंने कहा, ‘क्या आप जानते हैं, मैं अपने लोगों के लिए मर रहा हूं? वे जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं, वह शानदार है.’

इस बीच उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथ उठाकर अपनी उंगलियां भी दिखाईं. दरअसल, बात यह है कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में यह दावा किया गया कि गुरुवार (12 मार्च, 2026) को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के फुटेज में उनके एक हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही है, जो कि AI के जरिए बनाई गई थी. इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेतन्याहू ने कहा, ‘क्या आप मेरी उंगलियां गिनना चाहते हैं? आप उन्हें यहां देख सकते हैं. देखिए.’

इजरायल के लोगों को नेतन्याहू ने क्या दिया संदेश?

इस दौरान पीएम नेतन्याहू ने इजरायल के नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें कॉफी बहुत ज्यादा पसंद है और अपने लोगों से भी उन्हें उतना ही लगाव है. उन्होंने नागरिकों से कहा, ‘बाहर जाकर थोड़ी ताजी हवा लीजिए, लेकिन किसी सुरक्षित स्थान के नजदीक ही रहें. आपकी हिम्मत बेहद अद्भुत है. यह मुझे, हमारी सरकार को, इजरायली सुरक्षा बलों को और मोसाद को ताकत देती है.’

उन्होंने आगे कहा कि इजरायल ईरान पर जोरदार हमला कर रहा है. हम ऐसे काम कर रहे हैं जिनके बारे में मैं अभी नहीं बता सकता, लेकिन हम आज भी ईरान को बहुत कड़ा जवाब दे रहे हैं. अगर आप मुझसे कहते हैं कि आगे बढ़ते रहो, तो मैं आप सबसे भी कहता हूं कि आप भी आगे बढ़ते रहें.’

यह भी पढ़ेंः Pakistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार में फिर किया अटैक, भयंकर तबाही का किया दावा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments