Monday, March 9, 2026
Homeव्यापारमिडिल ईस्ट तनाव का बाजार पर असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू 2.81...

मिडिल ईस्ट तनाव का बाजार पर असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू 2.81 लाख करोड़ रुपये घटी; जानें डिटेल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Top Companies Market Cap Fall: पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है. वैश्विक स्तर पर बढ़ी अनिश्चितता और ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता के बीच निवेशकों का रुख सतर्क हो गया है. जिसका असर बड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ा है. 

लगातार बिकवाली के दबाव की वजह से देश की कई दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई है. जिससे निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा हैं. आइए आंकड़ों से समझते है इस पूरे मामले को…..

टॉप 8  कंपनियों की वैल्यू घटी

पिछले हफ्ते बाजार में बनी कमजोरी का असर देश की शीर्ष कंपनियों पर भी देखने को मिला. बीते पूरे सप्ताह की बात करें तो, देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई.

इस दौरान इन कंपनियों की कुल बाजार पूंजीकरण में करीब 2,81,581.53 करोड़ रुपये की कमी आई. जिससे बाजार की कुल वैल्यूएशन पर भी दबाव नजर आया. 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

मार्केट कैप के हिसाब से देश की प्रमुख बैंक में शामिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को इस अवधि में सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा. पिछले चार कारोबारी दिनों के दौरान बैंक के मार्केट कैप में 53,992.96 करोड़ रुपये की गिरावट आई. जिसके बाद इसकी कुल बाजार वैल्यू घटकर 10,55,567.27 करोड़ रुपये रह गई.

इन कंपनियों को भी हुआ नुकसान

आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 46,936.82 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इसी तरह एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में 46,552.3 करोड़ रुपये की कमी आई. इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो को 45,629.03 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

वहीं बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में 28,934.56 करोड़ रुपये और टीसीएस के मार्केट कैप में 28,492.44 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

दो कंपनियों की वैल्यू में बढ़त

जहां ज्यादातर दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली, वहीं इस दौरान दो कंपनियां ऐसी भी रहीं जिनकी बाजार वैल्यू बढ़ी. इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस शामिल हैं. बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 14,750.39 करोड़ रुपये बढ़कर 19,01,583.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

वहीं आईटी कंपनी इंफोसिस की बाजार वैल्यू में 3,459.99 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसका मार्केट कैप बढ़कर 5,30,546.54 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंचा है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया, 4 दिन में निकाले 21,000 करोड़ रुपये….



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments