Thursday, March 5, 2026
Homeशिक्षामिडिल ईस्ट के 7 देशों में CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं की...

मिडिल ईस्ट के 7 देशों में CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं की परीक्षाएं रद्द;12वीं की परीक्षा स्थगित


मिडिल ईस्ट के कई देशों में मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने एक आधिकारिक सर्कुलर जारी करते हुए बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर नई घोषणा की है.इस फैसले का असर हजारों भारतीय छात्रों पर पड़ेगा जो इन देशों के CBSE स्कूलों में पढ़ रहे हैं.

मिडिल ईस्ट के हालात को देखते हुए लिया गया फैसला

CBSE ने 5 मार्च 2026 को जारी सर्कुलर में बताया कि मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में मौजूदा हालात की समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया गया है.बोर्ड के अनुसार बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में सुरक्षा और स्थिति को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है.

इन देशों में कई CBSE से संबद्ध स्कूल हैं जहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ाई करते हैं. ऐसे में छात्रों और परीक्षा से जुड़े कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया. बोर्ड ने कहा कि स्थिति लगातार बदल रही है इसलिए परीक्षा कार्यक्रम को फिलहाल संशोधित किया गया है.

यह भी पढ़ें –  बड़ी खबर, SSC GD 2026 एग्जाम पोस्टपोन; जल्द जारी होंगी नई तारीखें

10वीं की परीक्षाएं रद्द

CBSE के सर्कुलर के अनुसार मिडिल ईस्ट में कक्षा 10 की सभी बोर्ड परीक्षाएं जो 7 मार्च से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित होने वाली थीं, उन्हें पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च की वे परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं जिन्हें पहले स्थगित किया गया था.बोर्ड ने यह भी कहा है कि इन छात्रों के रिजल्ट किस तरीके से घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी. संभावना है कि रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन, प्री-बोर्ड और अन्य शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर तय किया जा सकता है, हालांकि इस पर अंतिम फैसला अभी बाकी है.

12वीं की परीक्षा फिलहाल टली

कक्षा 12 के छात्रों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई है. 7 मार्च 2026 को होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.CBSE ने कहा है कि नई तारीखें बाद में घोषित की जाएगी. बोर्ड स्थिति की समीक्षा करेगा और उसके बाद आगे की परीक्षाओं के बारे में फैसला लिया जाएगा.इस बीच 12वीं के छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कूलों से लगातार संपर्क में रहें और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़ें –  युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, देश के सभी स्कूल-यूनिवर्सिटी में पहले शुरू होगा ब्रेक; जानें कब तक रहेंगी छुट्टियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments