Thursday, April 9, 2026
Homeव्यापारमहज कुछ घंटे में 14 लाख करोड़ कमा गए निवेशक, शेयर बाजार...

महज कुछ घंटे में 14 लाख करोड़ कमा गए निवेशक, शेयर बाजार में इस तेजी की क्या है वजह?


Stock Market Today: आज 8 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में गजब की तेजी देखने को मिल रही है. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में इस कदर सुनामी आई कि बुधवार का दिन शेयर बाजार के इतिहास में सबसे बड़े दिनों में से एक बन गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स करीब 2800 अंक या 4 परसेंट उछलकर 77392 के स्तर पर पहुंच गया. इस तरह से निफ्टी भी 800 से ज्यादा अंक या 3.5 परसेंट की तेजी के साथ 23939 के स्तर पर चढ़ गया. यह तेजी इतनी जोरदार थी कि मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट भी 3 परसेंट से ज्यादा उछल गए.  

मिनटों में हुआ भारी मुनाफा 

शेयर बाजार में अचानक आई इस तेजी का कुछ ऐसा असर हुआ कि बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 429 लाख करोड़ से बढ़कर 443 लाख करोड़ पर पहुंच गया. यानी कि कुछ ही मिनटों में निवेशकों ने 14 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमा लिया.

शेयर बाजार में तेजी की वजह

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान किया है. यह शेयर बाजार में आई तेजी का सबसे बड़ा कारण है. ट्रंप के इस फैसले से निवेशकों में इस बात की राहत है कि कहीं न कहीं पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा टलता जा रहा है. 
  • ट्रंप के इसी फैसले के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में WTI क्रूड 17 परसेंट से ज्यादा गिरकर 95 डॉलर के नीचे आ गया. चूंकि भारत अपनी जरूरत का 85 परसेंट तेल आयात करता है इसलिए तेल सस्ता होने से भारतीय कंपनियों के लिए मुनाफे की गारंटी है.
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी पॉलिसी बैठक में रेपो रेट को 5.25 परसेंट पर स्थिर रखा. इससे निवेशकों का सेंटिमेंट मजबूत हुआ है.
  • शॉर्ट कवरिंग भी शेयर बाजार में तेजी की एक वजह रही. बाजार में पहले से बिकवाली हो चुकी है. ऐसे में जैसे ही पॉजिटिव खबरें आने लगीं, ताे ट्रेडर्स अपनी शॉर्ट पोजीशन काटने लगे, जिससे बाजार सरपट भागा.   

ये भी पढ़ें:

RBI ने नहीं बदला रेपो रेट, 5.25 परसेंट पर रखा बरककरार; EMI पर टेंशन बढ़ेगी या घटेगी?



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments