![]()
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस बार 51 राजनीतिक पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए मैदान में हैं। बांग्लादेश में करीब 12.7 करोड़ मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चुनाव में युवाओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के हैं। इनमें करीब 45.7 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान पीएम पद के सबसे बड़े दावेदार हैं। इस चुनाव में उनकी पार्टी BNP सत्ता की सबसे बड़ी दावेदार है। अगर BNP जीतती है तो यह तय है कि रहमान देश के अगले पीएम होंगे। हालांकि देश में कट्टर मुस्लिम पार्टी जमात और युवाओं की पार्टी NCP का भी समर्थन बढ़ रहा है। जमात-ए-इस्लामी पार्टी के नेता शिफुकर रहमान और NCP के नेता नाहिद इस्लाम भी PM पद का अहम चेहरा माने जा रहे हैं।
Source link
बांग्लादेश में वोटिंग शुरू, PM के 3 दावेदार:खालिदा जिया के बेटे रेस में सबसे आगे, जमात को अमेरिकी समर्थन, GenZ की पसंद NCP
RELATED ARTICLES


