Sunday, March 29, 2026
Homeराजनीतिबंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की...

बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले


VoteVibe-CNN-News18 Pre poll Survey: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो गई है. इन सभी राज्यों में सर्वाधिक चर्चा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर है. क्या ममता बनर्जी की टीएमसी सत्ता में वापसी करेगी या इस बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी, इसको लेकर चर्चा और कयास दोनों जारी है.मतदान से पहले चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण में अनुमान लगाया जा रहा है कि आखिर पश्चिम बंगाल में क्या होने वाला है. ऐसे में आइए आपको एक ताजा चुनाव पूर्व सर्वे के नतीजों के बारे में बताते हैं. इस सर्वे में अनुमान लगाया जा रहा है कि एकबार फिर बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी वापसी करने वाली है.

वोटवाइब द्वारा किया गया सर्वे

यह सर्वे वोटवाइब ने किया है और इसे सीएनएन-न्यूज़18 द्वारा जारी किया गया है. इसमें अनुमान लगाया गया है कि सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में लगातार चौथी बार सत्ता में आ सकती है. इस सर्वे में टीएमसी को पश्चिम बंगाल विधानसभा की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 184 से 194 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जो बहुमत के आंकड़े से काफी अधिक है.

बीजेपी को कितनी सीटें?

राज्य में  भारतीय जनता पार्टी को 98-108 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि छोटी और क्षेत्रीय पार्टियों की उपस्थिति सीमित रहने की उम्मीद है.

वोट शेयर, किस पार्टी का कितना

सर्वेक्षण में टीएमसी को वोट शेयर में भी बढ़त मिली है, जिसमें 41.9% उत्तरदाताओं ने सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति समर्थन व्यक्त किया है, जबकि बीजेपी को 34.9% का समर्थन प्राप्त है. अधिकतर लोग सर्वे में मौजूदा टीएमसी विधायकों के पक्ष में दिखे. 36.5% उत्तरदाताओं ने कहा है कि वे मौजूदा टीएमसी विधायकों को फिर से वोट देने के इच्छुक हैं.

कब है चुनाव

पश्चिम बंगाल चुनाव कार्यक्रम (कुल विधानसभा क्षेत्र: 294)
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होंगे, जो पिछले विधानसभा चुनावों में हुए आठ चरणों के लंबे चुनाव की तुलना में एक महत्वपूर्ण कमी है. राज्य की सभी विधानसभा सीटों के नतीजे  4 मई को सामने आएंगे.

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी में सीधी टक्कर  है. हालांकि कांग्रेस और वामपंथी दल अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments