Thursday, March 19, 2026
Homeव्यापारफोकस में रहेंगे HDFC बैंक के शेयर, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा; जानें...

फोकस में रहेंगे HDFC बैंक के शेयर, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा; जानें क्या है मामला?


HDFC Bank Chairman Resigned: अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार, 18 मार्च को HDFC बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद से तुरंत इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे ‘नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों’ (Personal Values and Ethics) का हवाला दिया है. उनके ऐसा कहने से बैंक में शासन-प्रणाली को लेकर नए सवाल खड़े हो सकते हैं, जो पूरे बैंकिंग सिस्टम के लिए बहुत अहमियत रखता है.

एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बैंक ने बताया कि रिटायर्ड सिविल सर्वेंट अतनु चक्रवर्ती ने पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है. आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव अतनु मई, 2021 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे और उन्होंने उस दौर में चेयरमैन के तौर पर काम किया, जब HDFC का बैंक के साथ विलय हुआ था. HDFC ने बताया कि RBI ने केकी मिस्त्री को 3 महीने के लिए अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. यह नियुक्ति गुरुवार से प्रभावी होगी.

RBI की मंजूरी से दोबारा चुने गए चेयरमैन

अतनु चक्रवर्ती ने अपने दिए इस्तीफे पत्र में कहा कि पिछले दो सालों में उन्होंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाएं और कामकाज के तरीके देखे हैं, जो उनके सिद्धांतों के अनुरुप नहीं है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफे की कोई और बड़ी वजह नहीं है. उनका जाना हैरानी की बात है, क्योंकि उन्हें RBI की मंजूरी के साथ मई 2027 तक के कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया गया था.

पहली बार वह मई 2021 में तीन साल के लिए बैंक के चेयरमैन बने. दिसंबर 2023 में बोर्ड ने दोबारा उनके नाम की सिफारिश की. रिजर्व बैंक ने 2 मई, 2024 को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए मंजूरी दी थी. उनका नया कार्यकाल 5 मई, 2024 से शुरू होकर 4 मई, 2027 तक के लिए तय किया गया था. 

शेयरों पर दिखेगा असर

HDFC Bank के पास देश की कुल जमा राशि का लगभग 15 परसेंट हिस्सा है. ऐसे में चेयरमैन का अचानक से इस्तीफा देना बड़ी बात है, जिसका शेयरों पर असर दिख सकता है. 19 मार्च को बाजार खुलने के साथ बैंक के शेयरों पर भारी बिकवाली का दबाव बना हुआ है.

मंगलवार को HDFC Bank के शेयर पिछले दिन के मुकाबले 0.40 परसेंट की गिरावट के साथ 842 रुपये पर बंद हुए थे. कारोबार के दौरान शेयरों में 831.60 रुपये तक की गिरावट देखी गई थी. BSE पर शेयर की क्लोजिंग 842.95 रुपये पर हुई. वहीं, NSE पर करीब 2.35 करोड़ के भारी वॉल्यूम में शेयरों का लेनदेन हुआ.

अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड HDFC Bank के ADR में कल रात 7 परसेंट से भी ज्यादा की भारी गिरावट देखी गई. यहां के निवेशकों ने चेयरमैन के इस्तीफे की खबर पर तुरंत रिस्पॉन्स दिया.  

ये भी पढ़ें:

8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर! 31 मार्च तक बढ़ी डेडलाइन, सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या है इसके मायने? 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments