Affiliate Marketing Guide: कई लोग अपना काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन सही आइडिया या पैसे की कमी उन्हें आगे बढ़ने से रोक देती है. अगर आपके पास भी पैसे नहीं है, तब भी कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें आप अपने टैलेंट के दम पर शुरू कर सकते हैं.
आज के डिजिटल दौर में यूट्यूब और एफिलिएट मार्केटिंग जैसे विकल्प बिना पैसे लगाए कमाई का मौका देते हैं. सही मेहनत और लगातार काम करने पर ये प्लेटफॉर्म धीरे-धीरे अच्छी कमाई का जरिया बन सकते है. यूट्यूब पर पैसों के साथ-साथ पहचान भी बनाने का रास्ता खुलता है. आइए जानते है, इस बारे में…..
एफिलिएट मार्केटिंग से बन सकता है कमाई का अच्छा जरिया
अगर आप बिना पैसे लगाए कुछ शुरू करना चाहते हैं, तो एफिलिएट मार्केटिंग एक तरीका हो सकता है. इसमें आपको किसी कंपनी के प्रोडक्ट्स को अपने सोशल मीडिया, ब्लॉग या अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक पहुंचाना होता है. जब कोई व्यक्ति आपके जरिए उस प्रोडक्ट को खरीदता है, तो आपको कमीशन मिलता है.
आज के समय में कई लोग Flipkart, Amazon और Myntra जैसे प्लेटफॉर्म के प्रोडक्ट्स को प्रमोट करके अच्छी कमाई कर रहे हैं. अगर आप अपनी मेहनत से सही ऑडियंस तक पहुंच बना लेते हैं. साथ ही लगातार काम जारी रखते हैं तो एफिलिएट मार्केटिंग से हर महीने एक इनकम का जरिया बनाया जा सकता है. हालांकि, इसमें धैर्य और लगातार काम करने की जरूरत होती है.
यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बने कंटेंट क्रिएटर
आज के समय में YouTube ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां लोग अपने टैलेंट के दम पर अच्छी कमाई कर रहे हैं. अलग-अलग तरह के वीडियो बनाकर लाखों लोग यहां एक्टिव हैं और जिनके वीडियो पर ज्यादा व्यूज आते हैं, उनकी इनकम भी तेजी से बढ़ती है. भारत में कई क्रिएटर्स ऐसे हैं जो इसी प्लेटफॉर्म के जरिए हर महीने लाखों रुपये से लेकर करोड़ों रुपये तक की कमाई कर रहे हैं. खास बात यह है कि इसे शुरू करने के लिए किसी बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती.
अगर आप शुरुआत करना चाहते हैं, तो एक मोबाइल फोन से भी काम चल सकता है. बस अपना चैनल बनाइए और अपनी रुचि के हिसाब से जैसे कुकिंग, ट्रैवल, गेमिंग या ब्लॉगिंग पर वीडियो बनाकर डालना शुरू करें. जैस-जैसे आपके सब्सक्राइबर और व्यूज बढ़ेंगे, वैसे-वैसे कमाई के मौके भी बढ़ते जाएंगे. भारत में आज कई ऐसे यूट्यूबर हैं जो फिल्मों और वेब सीरिज तक पहुंच गए है. साथ ही बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Business Tips: बिजनेस शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी पैसों और प्लानिंग की दिक्कत; जानिए डिटेल


