Monday, April 13, 2026
Homeअर्थव्यवस्थापाकिस्तानियों को राहत! शहबाज शरीफ ने डीजल 135 रुपये और पेट्रोल 12...

पाकिस्तानियों को राहत! शहबाज शरीफ ने डीजल 135 रुपये और पेट्रोल 12 रुपये सस्ता किया, जानें नया भाव


पाकिस्तान में शुक्रवार को डीजल की कीमत में 135 रुपये प्रति लीटर, जबकि पेट्रोल की कीमत में  12 रुपये (पाकिस्तानी रुपया) की कटौती कर दी गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को वैश्विक तेल कीमतों में कमी का हवाला देते हुए कटौती की घोषणा की। पाकिस्तानी मीडिया कंपनी जियो टीवी के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। खबर के मुताबिक, एक टेलीविजन संबोधन में, शहबाज शरीफ ने कहा कि पेट्रोल की नई कीमत 366 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 385 रुपये प्रति लीटर तय की गई है, जो 11 अप्रैल से प्रभावी होगी।

पहले की गई थी तूफानी बढ़ोतरी

मिडिल ईस्ट में छिड़े वार के कुछ दिनों बाद पाकिस्तान में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीज़ल की कीमतों में ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा की गई थी। पेट्रोल में 43 प्रतिशत और डीज़ल में 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। पेट्रोल की कीमत में ₹137.23 प्रति लीटर (42.7%) की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद यह ₹321.17 से बढ़कर ₹458.41 प्रति लीटर हो गई थी। वहीं हाई-स्पीड डीज़ल की कीमत ₹184.49 प्रति लीटर (55%) बढ़ाकर ₹335.86 से ₹520.35 प्रति लीटर कर दी गई थी। केरोसीन (मिट्टी का तेल) की कीमत में भी ₹34.08 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे इसकी कीमत ₹457.80 प्रति लीटर हो गई थी।

लेवी दरों में भी बदलाव किया था

सरकार ने पेट्रोलियम लेवी दरों में भी बदलाव किया था ताकि डीज़ल की कीमतों में वृद्धि को सीमित किया जा सके। पेट्रोल पर लेवी ₹105 से बढ़ाकर ₹160 प्रति लीटर कर दी गई थी, जबकि डीज़ल पर इसे ₹55 से घटाकर शून्य कर दिया गया था। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने इस फैसले को कठिन बताते हुए कहा थी कि कि इसका उद्देश्य केवल सबसे ज़रूरतमंद वर्गों को सब्सिडी देना, वित्तीय अनुशासन बनाए रखना और आर्थिक स्थिरता को सुरक्षित रखना है।

सब्सिडी की बात कही थी

सरकार की तरफ से कहा गया था कि मोटरसाइकिल मालिकों को ₹100 प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी, जो महीने में 20 लीटर तक लागू होगी। छोटे किसानों को कटाई के मौसम में प्रति एकड़ ₹1,500 की एकमुश्त सहायता मिलेगी। इंटरसिटी और माल परिवहन को ₹100 प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी समीक्षा हर महीने होगी। ट्रक चालकों को ₹70,000 प्रति माह की प्रत्यक्ष सहायता दी जाएगी।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments