Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिपश्चिम बंगाल के सिविक वॉलंटियर्स को खुशखबरी! ममता बनर्जी ने चुनाव से...

पश्चिम बंगाल के सिविक वॉलंटियर्स को खुशखबरी! ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले कर दिया ये बड़ा ऐलान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सिविक वॉलंटियर्स के लिए बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है. ममता सरकार ने साल 2025-26 के लिए राज्य के सिविक वॉलेंटियर्स को एड-हॉक बोनस देने का फैसला किया है.

इस फैसले के तहत पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के अंतर्गत कार्यरत सिविक वॉलंटियर्स के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले ग्रामीण पुलिस वॉलंटियर्स को भी इस लाभ में शामिल किया गया है.

सरकार ने जारी किया आधिकारिक आदेश

पश्चिम बंगाल के गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से इस संबंध में गुरुवार (19 मार्च, 2026) को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश के मुताबिक, पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के अंतर्गत काम करने वाले सभी सिविक वॉलंटियर्स और विलेज पुलिस वॉलंटियर्स को इस साल 2025-26 में 7,400 रुपये प्रति व्यक्ति एड-हॉक बोनस दिया जाएगा.

पहले कितना मिलता था बोनस?

जारी आदेश में बताया गया कि साल 2024-25 के लिए इन वॉलंटियर्स को 6,800 रुपये प्रति वर्ष का बोनस दिया गया था, लेकिन अब राज्य के वित्त विभाग (ऑडिट शाखा) ने इसमें संशोधन करते हुए साल 2025-26 के लिए बढ़ाकर 7,400 रुपये कर दिया है.

राज्यपाल की मंजूरी के बाद फैसला

आदेश में आगे बताया गया कि इस मामले पर विचार करने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने सिविक वॉलंटियर्स और विलेज पुलिस वॉलंटियर्स को यह एड हॉक बोनस देने की मंजूरी दे दी है. यह राशि लाभुकों को एकमुश्त दी जाएगी.

किन्हें मिलेगा लाभ?

राज्य सरकार के इस फैसले के तहत पश्चिम बंगाल पुलिस के सिविक वॉलंटियर्स, कोलकाता पुलिस के सिविक वॉलंटियर्स और पश्चिम बंगाल पुलिस के अधीन आने वाले विलेज पुलिस वॉलंटियर्स लाभ दिया जाएगा.

फैसले के पीछे क्या है पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया?

इस आदेश में इस बात को स्पष्ट कर दिया गया है कि एड हॉक बोनस की राशि संबंधित खाते से जारी की जाएगी. यह फैसला वित्त विभाग के 27 फरवरी, 2026 के मेमो के तहत लागू किया गया है और इस बारे में राज्य के प्रिंसिपल अकाउंट जनरल (A&E) को भी सूचित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः IAS Ravi Mittal: छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल को PMO में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे ये खास पद



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments