Saturday, April 11, 2026
Homeखेलपंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया:प्रियांश की किंग्स के लिए दूसरी...

पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया:प्रियांश की किंग्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी, यानसन ने एक हाथ से कैच लपका; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स




पंजाब ने टी-20 में सबसे ज्यादा 10वीं बार 200+ टारगेट चेज किया। टीम ने शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। ओपनर प्रियांश आर्या ने पंजाब के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। मार्को यानसन ने ईशान किशन का एक हाथ से कैच लपका। PBKS Vs SRH मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. T20 में पंजाब की टीम भारत से आगे टी-20 में सबसे ज्यादा 200+ रनचेज के मामले में पंजाब किंग्स पहले नंबर पर है। टीम ने 10 बार 200+ रन का सफल पीछा किया है। दूसरे नंबर पर भारत है, जिसने 8 बार 200+ रनचेज किया है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 7 बार यह कारनामा किया है। 2. प्रियांश की 16 बॉल में फिफ्टी प्रियांश आर्या पंजाब किंग्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बैटर बने। उन्होंने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। पहले नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। 3. हैदराबाद का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में 105 रन बनाए। यह IPL में टीम का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा। इससे पहले 2024 में दिल्ली के खिलाफ 125 और लखनऊ के खिलाफ 107 रन बनाए थे। 4. अभिषेक पावरप्ले में 7 सिक्स लगाने वाले चौथे बैटर अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 7 सिक्स लगाकर रिकॉर्ड बनाया। वे IPL पावरप्ले में 7 सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो भी ऐसा कर चुके हैं। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने चौके से खाता खोला पंजाब की ओर से पहला ओवर फेंक रहे अर्शदीप सिंह ने वाइड से शुरुआत की। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने चौका लगाकर टीम का खाता खोला। उन्होंने पॉइंट के ऊपर से चौका लगाया। 2. अभिषेक की सिक्स से 18 बॉल में फिफ्टी अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। विजयकुमार वैशाख की स्लोअर गेंद पर सिक्स लगाकर अभिषेक ने इस सीजन की पहली फिफ्टी लगाई। 3. शशांक ने एक ही ओवर में दोनों ओपनर आउट किए पंजाब के लिए शशांक सिंह ने एक ओवर में हैदराबाद के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। पहले ट्रेविस हेड को कैच आउट कराया, जो 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। फिर उसी ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट लिया। अभिषेक 28 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हुए। 4. अर्शदीप की बॉल पर यानसन का शानदार कैच पंजाब को बड़ा विकेट दिलाते हुए अर्शदीप सिंह ने ईशान किशन को आउट किया। मिडिल-लेग की फुल गेंद पर किशन ने शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री के पास खड़े मार्को यानसन ने एक हाथ से कैच लपक लिया। यह कैच इतना शानदार था कि ईशान किशन भी हैरान रह गए। किशन 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 1 सिक्स शामिल रहे। 5. अनिकेत रनआउट हुए 17वें ओवर की चौथी बॉल पर अनिकेत वर्मा 18 रन बनाकर रनआउट हुए। उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद लेग अंपायर की दिशा में खेली। पहला रन पूरा करने के बाद क्लासन दूसरे रन के लिए दौड़े, लेकिन अनिकेत तैयार नहीं थे। स्टोयनिस के थ्रो पर प्रभसिमरन ने उन्हें रनआउट किया। 6. उनादकट से प्रभसिमरन का कैच छूटा हैदराबाद के जयदेव उनादकट से प्रभसिमरन सिंह का कैच छूटा। प्रभसिमरन ने तेज शॉट खेला, जिस पर उनादकट ने कैच की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से निकल गई। 7. शिवांग ने प्रियांश-प्रभसिमरन को पवेलियन भेजा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने एक के बाद एक दो बड़े विकेट लिए। उन्होंने पहले प्रियांश आर्या को आउट किया, जो 20 गेंदों में 57 रन बना रहे थे। फिर प्रभसिमरन सिंह का विकेट लिया। प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए, लेकिन बड़ा शॉट खेलते हुए कैच आउट हो गए। 8. श्रेयस की सिक्स से फिफ्टी श्रेयस अय्यर ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। ईशान मलिंगा की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर बैकफुट से पुल शॉट खेला, जो 91 मीटर दूर डीप मिडविकेट के पार गया। —————
IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
पंजाब ने IPL के इस सीजन का तीसरा मैच जीता पंजाब किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी जीत हासिल की। टीम ने शनिवार के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments