Wednesday, March 18, 2026
Homeव्यापारनिवेशकों के लिए खुशखबरी! इस कंपनी ने दिया डिविडेंड का तोहफा, चेक...

निवेशकों के लिए खुशखबरी! इस कंपनी ने दिया डिविडेंड का तोहफा, चेक करें कहीं आपने भी तो नहीं लगाया दांव


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Power Finance Corporation Dividend: हाल ही में हुई बोर्ड मीटिंग के बाद फाइनेंस कंपनी पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. जिससे शेयर बाजार में इसकी चर्चा तेज हो गई है.

कंपनी ने 17 मार्च को लिए गए इस फैसले के साथ रिकॉर्ड डेट और पेमेंट से जुड़ी जरूरी डिटेल्स भी निवेशकों से शेयर की है. आइए जानते हैं, इस विषय में…

कंपनी ने दिया 3.25 रुपये का डिविडेंड

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति इक्विटी शेयर 3.25 रुपये के डिविडेंड देने की घोषणा की है. जो 10 रुपये के फेस वैल्यू पर करीब 32.50 प्रतिशत के बराबर होता है. 

इसका मतलब है कि कंपनी निवेशकों को उनके पास मौजूद शेयरों की संख्या के अनुसार भुगतान करेगी. साथ ही इस पर टीडीएस भी लागू किया जाएगा. जिससे निवेशकों के खाते में आने वाली अंतिम रकम थोड़ी कम हो सकती है.

क्या है रिकॉर्ड डेट?

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने इस डिविडेंड के लिए 23 मार्च 2026 की तारीख तय की है. यानी कि, इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम कंपनी लिस्ट में शामिल होंगे, उन्हें ही डिविडेंड का लाभ दिया जाएगा.

कब आएगा डिविडेंड का पैसा?

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के मुताबिक, जिन निवेशकों का नाम रिकॉर्ड डेट तक पात्र शेयरधारकों की सूची में होगा. उन्हें डिविडेंड की राशि 16 अप्रैल 2026 तक उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी. यानी रिकॉर्ड डेट के बाद भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और तय समय के भीतर ही पैसा मिल जाऐंगे. 

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन

बीएसई पर बुधवार के कारोबारी दिन कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. कंपनी शेयर 3.39 प्रतिशत या 14.15 रुपये की उछाल के साथ 431.95 रुपये पर बंद हुए थे. दिन का इंट्रा डे हाई 434.90 रुपये था. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: रॉकेट बनने को तैयार यह डिफेंस शेयर! गोल्डमैन सैक्स ने दी BUY रेटिंग, जानें कितना भाग सकता है यह स्टॉक..



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments