Saturday, March 14, 2026
Homeव्यापारनिवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO,...

निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Upcoming IPOs in March: भारतीय शेयर बाजार में 16 मार्च सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में हलचल देखने को मिल सकती है. आने वाले सप्ताह में 3 नई कंपनियों के आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) ओपन होने वाले है.

इनमें से दो इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट के होने वाले हैं. जिससे निवेशकों को निवेश करने का मौका मिलने वाला हैं. आइए जानते हैं, इन कंपनियों के पब्लिक इश्यू के बारे में….

GSP Crop Science आईपीओ

GSP Crop Science का आईपीओ निवेशकों के लिए 16 मार्च को ओपन होने वाला है. जिसमें निवेशक 18 मार्च तक बोली लगा सकेंगे. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 400 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बना रही है.

कंपनी शेयरों के प्राइस बैंड की बात करें तो यह 304 से 320 रुपये प्रति शेयर के बीच रखा गया है. एक लॉट में 46 शेयर होंगे. आईपीओ पूरा होने के बाद कंपनी के शेयर 24 मार्च को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की संभावना है.

Novus Loyalty आईपीओ 

कंपनी अपना आईपीओ 17 मार्च को निवेशकों के लिए खोलने जा रही है. निवेशक इसमें 20 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे. इस इश्यू के लिए प्रति शेयर 139 से 146 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है.

निवेशकों को एक लॉट में 1000 शेयर के लिए आवेदन करना होगा. इस पब्लिक इश्यू के जरिए कंपनी करीब 60.15 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. इश्यू पूरा होने के बाद इसके शेयर 25 मार्च को बीएसई SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की संभावना है.

Central Mine Planning आईपीओ

Central Mine Planning का आईपीओ 20 मार्च को ओपन हो रहा है. निवेशक 24 मार्च तक इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अभी प्राइस बैंड और शेयरों का लॉट साइज तय नहीं किया है. कंपनी शेयर बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेज पर 30 मार्च को लिस्ट हो सकती है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments