Sunday, February 8, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीदेसी ब्रांड ला रहा एक और सस्ता फोन, 7000 रुपये से कम...

देसी ब्रांड ला रहा एक और सस्ता फोन, 7000 रुपये से कम होगी कीमत


Lava Smartphone, Lava Yuva 3- India TV Hindi
Image Source : LAVA MOBILES
लावा स्मार्टफोन

देसी ब्रांड Lava अपने एक और सस्ते फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। लावा का यह स्मार्टफोन जल्द ही पेश किया जाएगा। इसके बारे में नई जानकारी सामने आई है। इस फोन की इमेज ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसमें इसका डिजाइन देखा जा सकता है। फोन के कैमरा मॉड्यूल में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही, बैक में मैट फिनिश दी जा सकती है। इस फोन को बजट प्राइस रेंज में उतारा जा सकता है।

पोस्टर हुआ लीक

Lava का यह फोन Yuva Star 3 के नाम से पेश किया जा सकता है। फोन के लीक हुए पोस्टर के मुताबिक, इस फोन के बैक में कर्व्ड एज के साथ मैट फिनिश दी जा सकती है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा इसके बैक में LED फ्लैश लाइट दी जाएगी। राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन मिलेगा। इस फोन को ब्लैक के अलावा और भी कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन के किसी फीचर की फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अगले कुछ सप्ताह में होगा लॉन्च

रिपोर्ट्स की मानें तो देसी ब्रांड अपने इस फोन को कुछ सप्ताह में पेश कर सकता है। Lava Yuva Star 2 को पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था। इसके बैक में पिल साइज वाला वर्टिकली अलाइंड कैमरा मिलता है। फोन में 13MP का मेन और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन को लावा ने 6,499 रुपये में लॉन्च किया ता। इसमें Unisoc 9863 चिपसेट दिया गया है।

यह फोन Android 14 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी और 19W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। लावा के इस बजट फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। अपकमिंग Lava Yuva Star 3 के फीचर्स को अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें बेहतर कैमरा और बैटरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें – बुरी खबर! भारत में लॉन्च नहीं होगा 7400mAh बैटरी, 24GB रैम वाला धांसू फोन, नई लीक में बड़ा खुलासा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments