![]()
पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 275 रन का टारगेट दिया। ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तानी टीम ने 47.3 ओवर में 274 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर सदाकत माज ने 46 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। कप्तान सलमान अली आगा ने 62 बॉल पर 64 रन बनाए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने रनआउट कर दिया। इस रनआउट पर विवाद खड़ा हो गया। ओपनर्स ने पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत दिलाई
टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पहले पावरप्ले में बगैर विकेट गंवाए 85 रन बनाए। सदाकत माज ने 9वें ओवर में नाहिद राणा की दूसरी बॉल पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने साहिबजादा फरहान के साथ 103 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। माज को मेहदी हसन मिराज ने कैच आउट कराया और ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक की। फरहान 31, शमील 6 रन बनाकर आउट
103 रन पर पहला विकेट गंवाने वाली पाकिस्तान ने 121 पर दूसरा और 122 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर फरहान 31 और शमील 6 रन बनाकर आउट हुए। एक समय टीम का स्कोर 122/3 हो गया था। यहां से मोहम्मद रिजवान और कप्तान सलमान अली आगा ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके पाकिस्तानी टीम की वापसी कराई। लेकिन, कप्तान सलमान अली आगा 64 रन के स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होने से यह साझेदारी टूट गई। सलमान आगा का विवादित रनआउट
39वें ओवर में पाकिस्तान ने सलमान अली आगा का विकेट गंवाया। यहां पर मेहदी हसन मिराज की चौथी बॉल को रिजवान ने डिफेंड किया। गेंद लुढ़कते हुए नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े सलमान की ओर गई। वे क्रीज से बाहर थे। मिराज गेंद की तरफ दौड़े, जिसे आगा ने रोक लिया। इससे पहले कि आगा झुककर गेंद उठाते, मिराज ने गेंद उठा ली और उसे स्टंप्स पर मार दी। यहां सलमान के पास क्रीज तक पहुंचने का मौका नहीं था, क्योंकि फील्डिंग के समय मेहदी ने उनका रास्ता रोक रखा था। इस तरह आउट होने से आगा नाखुश दिखे। उन्होंने मैदान से लौटते हुए ग्लव्स और हेलमेट उतार कर फेंक दी।
Source link


