Wednesday, February 18, 2026
HomeBreaking Newsदिल्ली में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, बारिश के बाद गिरा...

दिल्ली में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, बारिश के बाद गिरा तापमान, 19 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?


दिल्ली में बुधवार (18 फरवरी) को मौसम ने फिर करवट ली. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई. इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 3.3 डिग्री कम है. दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

आईएमडी के मुताबिक, कल सुबह 8:30 बजे से बुधवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग में 0.5 मिमी, पालम में 2.1 मिमी, लोदी रोड में 0.7 मिमी और आयानगर में 0.9 मिमी बारिश दर्ज की गई. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है. 

पालम में 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

पालम में तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है, जबकि लोदी रोड में 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 3.4 डिग्री कम है. मौसम विभाग के मुताबिक रिज वेधशाला में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है, और आयानगर में 19.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो औसत से 3.8 डिग्री कम है. 

बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की आशंका

IMD ने आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है. दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो गंभीर मौसम की आशंका को दर्शाता है जिससे दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं. आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4.8 डिग्री अधिक है.

19 फरवरी को कितना रहेगा तापमान?

मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार (19 फरवरी) के लिए अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान लगाया है. वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है, जहां औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214 दर्ज किया गया है. सीपीसीबी 0-50 के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments