Sunday, February 15, 2026
Homeअर्थव्यवस्थादिल्ली, बेंगलुरु की चकाचौंध या आपके होमटाउन की शांति? कहां प्रॉपर्टी खरीदना...

दिल्ली, बेंगलुरु की चकाचौंध या आपके होमटाउन की शांति? कहां प्रॉपर्टी खरीदना रहेगा फायदेमंद सौदा


रियल एस्टेट में कहां...- India TV Paisa

Photo:CANVA रियल एस्टेट में कहां है असली मुनाफा?

घर खरीदना सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि जिंदगी का बड़ा फैसला होता है। हर नौकरीपेशा या बिजनेस करने वाले व्यक्ति के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या प्रॉपर्टी अपने होमटाउन में लें या फिर दिल्ली, बेंगलुरु, गुड़गांव या हैदराबाद जैसे तेजी से बढ़ते शहरों में पैसा लगाएं? जहां एक तरफ महानगर ऊंचे रिटर्न और किराए की मजबूत संभावनाएं देते हैं, वहीं होमटाउन मानसिक सुकून और कम जोखिम का भरोसा देता है।

होमटाउन: कम जोखिम, ज्यादा सुकून

अपने शहर में प्रॉपर्टी खरीदना कई लोगों के लिए सुरक्षित और समझदारी भरा कदम होता है। आप स्थानीय बाजार, बिल्डर और इलाके की संभावनाओं को बेहतर जानते हैं। कीमतें आमतौर पर महानगरों की तुलना में कम होती हैं, जिससे होम लोन का बोझ हल्का रहता है। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिहाज से भी होमटाउन में घर होना एक अच्छा ऑप्शन है। भविष्य में अपने परिवार के करीब रहने की चाह रखने वालों के लिए यह भावनात्मक रूप से भी संतोषजनक फैसला होता है। हालांकि, छोटे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में तेजी से उछाल कम देखने को मिलता है। अगर वहां नए उद्योग या बड़े निवेश नहीं आ रहे, तो वैल्यू स्थिर रह सकती है लेकिन मल्टीप्लाई होने की संभावना सीमित रहती है।

महानगर: हाई रिटर्न का मौका, पर बड़ा निवेश

दिल्ली, बेंगलुरु, गुड़गांव या हैदराबाद जैसे शहरों में निवेश का मतलब है विकास की रफ्तार के साथ चलना। जहां आईटी पार्क, मेट्रो लाइन और कॉर्पोरेट ऑफिस खुलते हैं, वहां आवास की मांग तेजी से बढ़ती है। इन शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें 5-10 साल में कई गुना तक बढ़ सकती हैं, खासकर अगर लोकेशन रणनीतिक हो। किराए से भी अच्छी मासिक आय हो सकती है। लेकिन यहां शुरुआती निवेश काफी बड़ा होता है। गलत प्रोजेक्ट या ओवरप्राइस्ड प्रॉपर्टी चुनने पर रिटर्न प्रभावित हो सकता है। साथ ही, दूसरे शहर में रहकर किराएदार और मेंटेनेंस संभालना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

फैसला कैसे करें?

सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करें कि क्या आप खुद रहने के लिए घर खरीद रहे हैं या निवेश के लिए? अगर मकसद रेंटल इनकम है, तो जॉब हब वाले शहर बेहतर हो सकते हैं। अगर इमोशनल जुड़ाव और भविष्य में बसने की योजना प्रायोरिटी है, तो होमटाउन सही ऑप्शन हो सकता है।

Latest Business News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments