Saturday, March 21, 2026
Homeराजनीतितमिलनाडु विधानसभा चुनाव: सियासत की पिच भी 'हीरो' बनेंगे विजय, AIADMK ने...

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: सियासत की पिच भी ‘हीरो’ बनेंगे विजय, AIADMK ने लगाए आरोप, पार्टी नेताओं से क्या बोले स्टालिन?


विधानसभा चुनाव को लेकर तमिलनाडु की सियासत दिलचस्प होती जा रही है. आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच साउथ के सुपर स्टार विजय की नई नवेली पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) भी सुर्खियों में बनी हुई है. AIADMK के वरिष्ठ नेता के. टी राजेंद्र बालाजी ने आगामी चुनाव में TVK के साथ गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया है. 

उन्होंने कहा कि अभिनेता के राजनीति में आने से मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में कोई बदलाव नहीं आएगा और AIADMK सत्तारूढ़ DMK का एकमात्र मजबूत विकल्प बनी हुई है. AIADMK के नेता उनसे बातचीत के लिए नहीं गए हैं. बालाजी ने पत्रकारों से कहा, “अगर कोई हाथ नहीं मिलाता है तो हमें अकेले खड़ा होना होगा और हम इसके लिए तैयार हैं.” 

PTI के मुताबिक NDA का नाम लिए बिना विजय ने बुधवार को चुनावों के लिए गठबंधन वार्ता के दावों को झूठा बताया. उन्होंने जोर देकर कहा कि टीवीके ‘जनता की टीम’ है और इस आरोप को खारिज किया कि उनकी पार्टी किसी प्रभावशाली पार्टी की सहायक टीम के रूप में काम करती है. हालांकि, विजय ने यह नहीं बताया कि यह आरोप किसने लगाया. 

गठबंधन को लेकर क्या बोले विजय 
मामल्लापुरम में एक इफ्तार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि जब अन्य प्रयास सफल नहीं हुए तो उनके प्रतिद्वंद्वियों ने झूठा अभियान चलाया कि टीवीके चुनावों में गठबंधन का रास्ता चुनेगी. इसके चलतेकार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है, क्योंकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीवीके गठबंधन में जा सकती है. इसलिए उन्होंने घोषणा की कि हम इस बात पर अडिग हैं कि चुनाव में बड़ी जीत के बाद सरकार का नेतृत्व हम ही करेंगे. धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर कोई समझौता नहीं होगा.

इस महीने दिल्ली की अपनी दूसरी यात्रा के बाद AIADMK महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने दावा किया कि तमिलनाडु में उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले NDA में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा सुचारू रूप से चल रही है. 23 अप्रैल को होने वाले एक चरण के विधानसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए AIADMK नेता ने कहा कि गठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी.

NDA से गठबंधन पर चर्चा जारी-AIADMK 
तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता (LoP) पलानीस्वामी ने पत्रकारों से कहा, “तमिलनाडु में AIADMK के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा जारी है. प्रत्येक पार्टी को आवंटित निर्वाचन क्षेत्रों का विवरण देते हुए आधिकारिक घोषणा 4 दिनों के भीतर की जाएगी.” पलानीस्वामी ने अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK के साथ गठबंधन की संभावना को भी खारिज कर दिया. पलानीस्वामी ने कहा, ”तमिलगा वेट्ट्री कज़गम के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है.”

क्या बोले एमके स्टालिन 
इन सबके बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी (EPS) की कड़ी आलोचना की है. पलानीस्वामी 19 मार्च 2026 को सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली आए थे.

DMK कैडर को लिखे अपने लेटर में स्टालिन ने कहा, “विपक्ष के कामों से पता चलता है कि फैसले दिल्ली में लिए जा रहे हैं. क्या वे तमिलनाडु के लिए फंड सुरक्षित करने के लिए हैं? रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए? राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए? नहीं. उनका ध्यान कहीं और है. लोग यह बात साफ समझते हैं. तमिलनाडु के लोग कभी भी दिल्ली या उसके प्रतिनिधि के तौर पर काम करने वालों को दबदबा बनाने की इजाज़त नहीं देंगे. वे जानते हैं कि राज्य के अधिकारों और विकास के लिए कौन खड़ा है.”

ये भी पढ़ें

Kerala Assembly Election 2026: केरल चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 37 प्रत्याशियों का किया ऐलान



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments