Monday, February 9, 2026
HomeBreaking Newsटी20 वर्ल्ड कप में दूसरी टीमों से खेल रहे हैं भारत में...

टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी टीमों से खेल रहे हैं भारत में जन्में ये 3 खिलाड़ी, जानिए उनके नाम


ICC T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शनिवार यानी 7 फरवरी से हो गई. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया पर सबकी नजरें टिकी है. इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक दिलचस्प भारतीय जुड़ाव है. कई एसोसिएट टीमों की कप्तानी भारतीय मूल के खिलाड़ी कर रहे हैं. नीदरलैंड्स, अमेरिका, नेपाल, नामीबिया, ओमान, यूएई और कनाडा जैसी एसोसिएट टीमें मजबूत इरादे के साथ मैदान में उतर रही है. इन टीमों ने कठिन रीजनल क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई हैं.

विदेशी टीम की कप्तानी करने वाले भारतीय मूल के तीन खिलाड़ी

1. मोनांक पटेल (अमेरिका)

मोनांक पटेल का जन्म 1 मई 1993 को गुजरात के आनंद में हुआ था. मोनांक ने भारत के अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर गुजरात का प्रतिनिधित्व किया है. जूनियर क्रिकेट के दिनों में जसप्रीत बुमराह के साथ भी खेल चुके हैं. साल 2010 में ग्रीन कार्ड मिलने के बाद मोनांक साल 2013 में अमेरिका चले गए. अमेरिका बसने के बाद मोनांक ने फिर से अपनी क्रिकेट करियर की नई शुरुआत की और साल 2019 में वनडे और टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्होंने अमेरिका के लिए टी20 इंटरनेशनल में 27.87 की औसत से 920 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं, उन्होंने बहामास के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल का इकलौता शतक लगाया है. साल 2021 में कप्तान बनने के बाद मोनांक ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई थी.

2. दिलप्रीत सिंह बाजवा (कनाडा)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा की कप्तानी करने वाले दिलप्रीत सिंह बाजवा का जन्म 26 जनवरी 2003 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था. उन्होंने भारत में ही अपनी क्रिकेट की नींव रखी, जहां उन्होंने सरकारी कॉलेज ग्राउंड्स में कोच राकेश मार्शल के साथ ट्रेनिंग की और गुरु अर्जुन देव स्कूल, धारीवाल में पढ़ाई की. भारत छोड़ने से पहले बाजवा ने अंडर-19 मैच में पटियाला के खिलाफ 130 रन की शानदार पारी खेली. जब भारत में उनको खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला. उनके पिता हरप्रीत सिंह और मां हरलीन कौर साल 2020 में परिवार के साथ कनाडा में जा बसे. बाजवा ने सितंबर 2023 में बरमूडा के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया.

3. जतिंदर सिंह (ओमान) 

पंजाब के लुधियाना में 5 मार्च 1989 को जन्में जतिंदर सिंह कम उम्र में ओमान चले गए और वहीं अपनी क्रिकेट करियर की शुरुआत की. जतिंदर ने ओमान की घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जतिंदर ने साल 2015 में टी20 इंटरनेशनल और साल 2019 में वनडे डेब्यू किया. साल 2025 में कप्तान बनने के बाद उन्होंने ओमान को पहली बार एशिया कप में पहुंचाया, जो उनके और देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments