Wednesday, February 11, 2026
HomeBreaking Newsटीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप...

टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर


Abhishek Sharma Fitness Update: 12 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया का मैच खेला जाएगा. उससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है, क्योंकि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बीमार हो गए हैं. भारत का अगला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां खिलाड़ियों ने मंगलवार को अभ्यास किया. मगर अभिषेक शर्मा इस अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं बने.

टीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ी मंगलवार को हुए इस ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा बने. ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी दिल्ली में टीम इंडिया से जुड़े हैं, जो चोट से वापस आए हैं. सुंदर भी अभ्यास करते दिखे. कोच रायन टेन डोइशे ने कहा है कि अभिषेक शर्मा अब भी बीमार हैं. आपको बताते चलें कि बीमार रहते ही उन्होंने यूएसए के साथ मैच खेला था.

भारतीय कोच रायन टेन डोइशे ने कहा, “अभिषेक शर्मा को अभी पेट संबंधी समस्या है. हमें उम्मीद है कि वो 2 दिन में पूरी तरह फिट हो जाएंगे और अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे.” यूएसए के खिलाफ मैच में अभिषेक अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे और बीमार होने के चलते फील्डिंग करने भी नहीं आए थे.

क्या संजू सैमसन की जगह बनेगी?

संजू सैमसन भी नेट्स में पसीना बहाते दिखे. कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिषेक शर्मा 12 फरवरी से पहले फिट नहीं हो पाते हैं तो इससे संजू सैमसन की टीम में वापसी हो सकती है. सैमसन जिन्हें लगातार ओपनिंग करने का मौका मिल रहा था, लेकिन वर्ल्ड कप के पहले मैच में ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा संग पारी की शुरुआत की थी.

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ 29 रनों से जीता था. इसके बाद टीम इंडिया 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी और फिर 15 फरवरी को चर्चित भारत बनाम पाकिस्तान मैच खेला जाएगा. इसके लिए टीम इंडिया कोलंबो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के यू-टर्न पर हरभजन सिंह का तीखा बयान, जो कहा वो हर भारतीय को जानना चाहिए



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments