Thursday, February 12, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाजुलाई के पहले दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 80...

जुलाई के पहले दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 80 अंक उछला, इन स्टॉक्स में अच्छी तेजी


Share Market

Photo:FILE शेयर बाजार

आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है। शेयर बाजार कल की गिरावट को पीछे छोड़ते हुए आज 1 जुलाई को मजबूती के साथ खुला है। बीएसई सेंसेक्स 80 अंक उछलकर 83,685.66 अंक पर खुला है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 7.60 अंकों की तेजी के साथ 25,525 अंक पर पहुंच गया है। अगर सेंसेक्स में शामिल शेयरों पर नजर डालें तो एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टाइटन, बीईएल, टाटा स्टील, आईटीसी, सन फार्मा आदि शेयरों में तेजी है। 

आपको बता दें कि सोमवार को शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया था। बीएसई सेंसेक्स 452.44 अंक के नुकसान के साथ 83,606.46 अंक पर बंद हुआ था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 120.75 अंक की गिरावट के साथ 25,517.05 अंक पर बंद हुआ था। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह मजबूत वैश्विक संकेतों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीद के कारण बाजार में तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, मुनाफावसूली से गिरावट आई।

Latest Business News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments