Tuesday, March 3, 2026
Homeशिक्षाजम्मू कश्मीर में निकली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अब इस डेट तक...

जम्मू कश्मीर में निकली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अब इस डेट तक करें आवेदन, ये हैं आसान स्टेप्स


जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है. जो उम्मीदवार बीते दिनों निकली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके थे. अब वह 12 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं, पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मार्च थी. जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है. आइए जानते हैं उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं.  

जम्मू एवं कश्मीर में इस भर्ती के जरिए कुल 669 पद भरे जाने हैं. इन पदों में कॉन्स्टेबल (सशस्त्र/आईआरपी), एसडीआरएफ, टेलीकम्युनिकेशन और फोटोग्राफर जैसे पद शामिल किए गए हैं. कॉन्स्टेबल (सशस्त्र/आईआरपी/एसडीआरएफ) पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.

कॉन्स्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है और विज्ञान विषय होना चाहिए. कॉन्स्टेबल (फोटोग्राफर) पद के लिए भी 12वीं विज्ञान विषय के साथ पास होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर कोर्स और फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी में 2 साल का अनुभव होना चाहिए.

चयन प्रक्रिया?

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी. यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, यानी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी, इसलिए उम्मीदवारों को सोच-समझकर जवाब देना होगा.

जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी प्रमाणपत्र होगा, उन्हें नियमों के अनुसार अतिरिक्त अंक भी दिए जाएंगे. लिखित परीक्षा के बाद खाली पदों की संख्या के छह गुना उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण यानी पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा. इसमें उम्मीदवार की लंबाई और छाती का माप जांचा जाएगा. हर वर्ग के लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं.

इस परीक्षा में भी होना होगा शामिल

पीएसटी में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी में शामिल होना होगा. इसमें लंबी दौड़, पुश-अप्स और शॉट पुट जैसे टेस्ट होंगे. इन टेस्ट का मकसद यह देखना है कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से फिट है या नहीं.

आगे क्या होगा

पीईटी में सफल होने के बाद दस्तावेज जांच की जाएगी. इस दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र दिखाने होंगे. किसी भी तरह की गलत जानकारी मिलने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है. अंतिम चरण में मेडिकल जांच होगी. इसमें उम्मीदवार की पूरी शारीरिक और स्वास्थ्य स्थिति की जांच की जाएगी. मेडिकल टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों को ही अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा.

अप्लाई किस तरह करें

  1. कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक साइट jkssb.nic.in पर जाएं.
  2. फिर होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं.
  3. अब उम्मीदवार सभी डिटेल्स दर्ज करें.
  4. इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फीस भरें.
  5. अब उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर उसका अंत में प्रिंट निकाल लें.  

यह भी पढ़ें – क्या है राजस्थान की गांव ग्वाला योजना, जिसके तहत गाय चराने वालों की भर्ती कर रही सरकार, कितनी मिलेगी सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments