Thursday, February 12, 2026
Homeअर्थव्यवस्थागुरुवार, 12 फरवरी को बैंक खुलेंगे या नहीं? देशभर में 30 करोड़...

गुरुवार, 12 फरवरी को बैंक खुलेंगे या नहीं? देशभर में 30 करोड़ मजदूर कल करेंगे हड़ताल


strike, nationwide strike, Labor unions, Labor unions strike, Labor unions nationwide strike, labor - India TV Paisa

Photo:PTI देशभर के 600 जिलों में कामकाज प्रभावित होने की संभावना

गुरुवार, 12 फरवरी को देशभर के 30 करोड़ से ज्यादा मजदूर हड़ताल करने जा रहे हैं। ट्रेड यूनियनों के एक संगठन ने केंद्र सरकार की ”मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी कॉरपोरेट समर्थक नीतियों” के खिलाफ अपना विरोध दिखाने के लिए 9 जनवरी, 2025 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। इस देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए कई लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या 12 फरवरी को होने जा रही इस हड़ताल के मौके पर बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?

हड़ताल के दिन बैंक खुलेंगे या नहीं

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त संगठन ने सोमवार को कहा था कि 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान जारी है और उम्मीद है कि देश भर से कम से कम 30 करोड़ मजदूर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। बताते चलें कि 12 फरवरी को पूरे देश में होने जा रही मजदूरों की हड़ताल में बैंकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। देशभर के सभी बैंक बाकी दिनों की तरह सामान्य कामकाज करते रहेंगे। गुरुवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में सिर्फ मजदूर और किसान हिस्सा लेंगे और बैंक या बैंक कर्मचारी किसी भी रूप में इस हड़ताल से जुड़े नहीं हैं। लिहाजा, इस हड़ताल की वजह से उन सभी कामों और क्षेत्रों के बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है, जो बड़े पैमानों पर मजदूरों पर निर्भर रहते हैं।

देशभर के 600 जिलों में कामकाज प्रभावित होने की संभावना

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की महासचिव, अमरजीत कौर ने मीडिया के साथ हुई बातचीत में बताया था कि इस बार 12 फरवरी (गुरुवार) को बुलाए गए राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कम से कम 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे। पिछली बार हुए विरोध-प्रदर्शन में लगभग 25 करोड़ मजदूरों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि हड़ताल का असर देश के 600 जिलों में दिखेगा, जो पिछले साल के लगभग 550 जिलों से ज्यादा है। कौर ने ये भी कहा कि ट्रेड यूनियनों के भागीदारी के दावे जिला और ब्लॉक स्तर पर की गई मजबूत तैयारियों पर आधारित हैं और किसान, साथ ही दूसरे फेडरेशन भी उनके साथ हैं। 

Latest Business News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments