Wednesday, February 11, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीगर्मियां शुरू होने से पहले सस्ते हो गए 1.5 टन वाले Split...

गर्मियां शुरू होने से पहले सस्ते हो गए 1.5 टन वाले Split AC, आधी कीमत में घर लाने का मौका


1.5 Ton Split AC price cut- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
1.5 टन वाले स्प्लिट एसी की कीमत में कटौती

1.5 ton Split AC Price Cut: गर्मियां शुरू होने से पहले 1.5 टन वाले Split AC की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आप 1.5 टन वाले Split AC को आधी कीमत में घर ला सकते हैं। एसी की प्राइस में 50% तक की कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट पर Voltas, Carrier, Lloyd, Whirlpool, Godrej जैसे ब्रांड्स के Split AC काफी सस्ते में मिल जाएंगे। इसके अलावा एसी की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट का भी लाभ लिया जा सकता है।

Godrej 2025 Split AC

गोदरेज का 2025 में लॉन्च हुए नए मॉडल को आप 33% डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा 3,500 रुपये का डिस्काउंट पुराने AC को एक्सचेंज कराने पर मिलेगा। Godrej का 1.5 टन वाला Split AC इनवर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग सिस्टम मिलेगा। साथ ही, यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग को सपोर्ट करता है। 40,450 रुपये की कीमत वाला यह एसी 26,990 रुपये की कीमत में लिस्ट है।

Whirlpool 2025 Split AC

अपने होम अप्लायंसेज के लिए लोकप्रिय ब्रांड Whirlpool के 1.5 टन वाले Split AC को 48% सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह एसी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसकी कीमत 65.083 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर यह एसी महज 33,490 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 3,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

Lloyd 2025 Split AC

Lloyd के 1.5 टन वाले Split AC को 41% डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है और 3 एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आता है। इसकी कीमत 53,990 रुपये है, जिसे 31,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 3,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

Carrier 2026 Split AC

Carrier कंपनी के 1.5 टन वाले Split AC की कीमत में 49% की कटौती की गई है। यह एसी 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है और इसमें AI टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। इस एसी की कीमत 65,500 रुपये है। डिस्काउंट के बाद यह 32,990 रुपये में मिलेगा।

Voltas 2025 Split AC

Tata Voltas का यह एसी 4 इन 1 एडजस्टेबल मोड के साथ आता है। यह एसी 3 एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आता है। यह एसी एनर्जी एफिशिएंट है और हाई एम्बिएंट कूलिंग को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 57,900 रुपये है, जिसे 30,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 3,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलता है।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy F70e First Impressions: सैमसंग का ‘Overpriced’ बजट फोन, 8GB के जमाने में मिलेगा 4GB रैम





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments