Monday, March 30, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीक्या है ये Lockdown Mode जिससे हैकिंग के खतरे से सेफ हो...

क्या है ये Lockdown Mode जिससे हैकिंग के खतरे से सेफ हो जाता है iPhone, जानकर करें फोन को सिक्योर


Lockdown Mode in iPhone: आईफोन के सिक्योरटी फीचर्स इसकी USP होते हैं और माना जाता है कि आईफोन यूजर्स के फोन का डेटा एंड्रॉइड यूजर्स के मुकाबले ज्यादा सेफ रहता है। हालांकि पिछले कुछ समय से आईफोन पर भी साइबर अटैक के खतरे की खबरों से यूजर्स जूझ रहे हैं। ऐसे में एप्पल ने अपने सिक्योरिटी फीचर्स के बारे में फिर से जानकारी देनी शुरू कर दी है। एप्पल ने आईफोन की सिक्योरिटी से जुड़ा एक बड़ा दावा किया है और कहा है कि उसके फोन में ये सिक्योरिटी फीचर ऑन रहने के बाद फोन की हैकिंग का खतरा लगभग जीरो हो जाता है। जानिए ऐसा कौन सा सिक्योरिटी फीचर है जो आपके फोन को पूरी तरह हैकिंग प्रूफ बना देता है-

आम यूजर्स को नहीं होती Lockdown Mode की जानकारी

ये फीचर पहले से ही आईफोन में अवेलेबल है और काफी बार ऐसा होता है कि यूजर्स को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। इस सिक्योरिटी फीचर का नाम Lockdown Mode है जो उन लोगों के लिए काफी यूजफुल है जिनके आईफोन को हैक होने का ज्यादा खतरा मौजूद रहता है। एप्पल का दावा है कि जिन लोगों ने इस Lockdown Mode को ऑन किया है, उनमें से किसी के भी आईफोन हैक होने की रिपोर्ट नहीं मिली है यानी ये सिक्योरिटी फीचर काफी कारगर है और ये साल 2022 से यानी 4 साल का रिकॉर्ड है। एप्पल ने साल 2022 में ये लॉकडाउन मोड का सिक्योरिटी फीचर दिया था।

क्या है ये Lockdown Mode और कैसे काम करता है-

Lockdown Mode ऑन करते ही ये आईफोन के कुछ एडवांस फंक्शन को लिमिटेड कर देता है, इसमें कुछ संदिग्ध कॉल और मैसेज ब्लॉक कर दिए जाते हैं, अनजान मैसेज जिसमें फिशी अटैचमेंट हों उन्हें भी ब्लॉक किया जाता है और संदिग्ध पोर्टल्स की स्क्रिप्ट को भी ये खुलने से रोक देता है। इस तरह आपके फोन को एक तरह से हाई सिक्योरिटी मोड में डाल दिया जाता है जिसके बाद हैकर्स के लिए आपका आईफोन हैक करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके बाद आप कह सकते हैं कि फोन हैकर्स के खतरे से तो सुरक्षित हो जाता है।

आम यूजर्स के लिए मुश्किल है ये

हालांकि ये फीचर आम लोगों के लिए नहीं है और माना जाता है कि जो लोग हाई सिक्योरिटी वाले फीचर्स के साथ इसकी कुछ असुविधाओं को भी झेल सकते हैं वो ही इस फीचर का पूरा लाभ उठा सकते हैं। एक बात ये भी है कि अगर आप इसे आईफोन में ऐड करते हैं तो ये एप्पल सपोर्टेड अन्य डिवाइसेज के लिए भी ऑन हो जाता है। उदाहरण के लिए आईफोन में ऐड किया और एप्पल वॉच भी यूज करते हैं तो ये सिक्योरिटी फीचर उसमें भी ऑन हो जाएगा। ये फीचर ऑन होते है आईफोन के कई फीचर्स और ऐप्स काम करना बंद करते हैं या तय सीमा के भीतर ही काम कर पाते हैं तो ये आम यूजर्स को परेशानी वाला लग सकता है।

कैसे ऑन कर सकते हैं ये Lockdown Mode

सबसे पहले आईफोन की सेटिंग्स में जाएं और यहां  प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी सेक्शन में जाएं। इसके बाद नीचे स्क्रॉल डाउन करेंगे तो यहां Lockdown Mode को देखें और इसे ऑन करना होगा। आप Turn On Lockdown Mode पर टच करेंगे तो ये फीचर ऑन हो जाएगा।

ये भी पढ़ें 

वनप्लस इंडिया के ऑफलाइन स्टोर होंगे कम, ऑनलाइन सेल्स पर बढ़ा फोकस- जानें क्या हो रहा है 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments