Saturday, February 14, 2026
HomeBreaking Newsक्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस?...

क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच


धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह के फरहान अख्तर की डॉन 3 से बाहर होने की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था. इसके बाद अफवाहें फैल गई थीं कि डॉन फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त में रणवीर सिंह को ऋतिक रोशन ने रिप्लेस कर लिया है. वहीं अब ऋतिक ने खुद ने सभी अफवाहों पर रिएक्ट किया है.

डॉन 3 में रणवीर को रिप्लेस करने के रूमर्स पर क्या बोले ऋतिक?
ऋतिक रोशन ने फरहान अख्तर की डॉन 3 से खुद को जोड़ने वाली अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें फिल्म के लिए कभी अप्रोच नहीं किया गया था. उन्होंने वैरायटी इंडिया को एक स्टेटमेंट जारी की है, जिसमें लिखा है, “जो बात सिर्फ़ एक अफ़वाह के तौर पर शुरू हुई थी, उसने अब अपनी जान ले ली है, और रिकॉर्ड को सही करना ज़रूरी है. मैं साफ़-साफ़ बताना चाहता हूँ कि डॉन 3 के लिए मुझसे कभी भी कॉन्टेक्ट नहीं किया गया. मैं मीडिया से रिक्वेस्ट करता हूं कि ऐसी किसी भी बिना वेरिफ़ाई की गई रिपोर्ट से दूर रहें.”

साल की शुरुआत में रणवीर ने छोड़ दी थी डॉन 3
बता दें किरणवीर सिंह डॉन फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में लीड रोल में होने वाले थे और 2023 में उन्हें लीड रोल के लिए अनाउंस किया गया था, लेकिन फिल्म के फ्लोर पर जाने में कई बार देरी होने और स्क्रिप्ट से नाखुशी को अपने फैसले की मेन वजह बताते हुए उन्होंने इस साल की शुरुआत में प्रोजेक्ट छोड़ दिया था.

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोजेक्ट छोड़ने के लिए रणवीर से 40 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर मांगे हैं, और एक्टर ने ऐसी किसी भी डिमांड को ये कहते हुए चैलेंज किया है कि उन्होंने डॉन 3 के लिए कोई साइनिंग अमाउंट नहीं लिया है.

अब अटक गई है डॉन 3
गौरतलब  है कि जब रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 अनाउंस हुई, तो कियारा आडवाणी को लीडिंग लेडी के तौर पर लिया गया था, जबकि विक्रांत मैसी को विलेन के रोल के लिए साइन किया गया थाय  हालांकि, इस मच अवेटेड फिल्म को कई झटके लगे. कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बाद फिल्म छोड़ दी, और विक्रांत ने अनजान वजहों से फिल्म छोड़ दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति सेनन और पॉपुलर तमिल स्टार अर्जुन दास ने कियारा और विक्रांत की जगह ली. लेकिन, अब रणवीर के फिल्म से बाहर निकलने और उनके और फरहान के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच झगड़े के बाद, यह प्रोजेक्ट अटक गया है.

डॉन फ्रैंचाइज़ी के बारे में
डॉन फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत 1978 में चंद्रा बरोट की डायरेक्ट की हुई क्लासिक फ़िल्म से हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने आइकॉनिक टाइटल रोल किया था. लगभग तीन दशक बाद, फरहान अख्तर ने इस सीरीज़ को डॉन: द चेज़ बिगिन्स अगेन (2006) के नाम से रीबूट किया और इसके बाद डॉन 2: द किंग इज़ बैक (2011) बनाई. इन दोनों में शाहरुख खान ने लीड रोल किया. वहीं ऋतिक रोशन ने डॉन 2 में एक यादगार कैमियो किया, जिसमें वे एक अहम सीन में दिखे थे.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments