Wednesday, February 25, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीएप्पल के पहले टचस्क्रीन MacBook के लिए चल रहीं तैयारियां, इसमें मिल...

एप्पल के पहले टचस्क्रीन MacBook के लिए चल रहीं तैयारियां, इसमें मिल सकता है डायनामिक आइलैंड फीचर


Apple MacBook- India TV Hindi
Image Source : APPLE STORE INDIA
एप्पल मैकबुक

Touchscreen MacBook Updates: एप्पल MacBook के लिए कहा जा रहा है कि इसमें पहला टचस्क्रीन MacBook लाने के करीब कंपनी पहुंच रही है और ये भी कहा जा रहा है कि एप्पल के सालाना इवेंट में हमें पहला टचस्क्रीन MacBook देखने को मिल सकता है। भले ही ये आइडिया मुश्किल प्रतीत होता हो लेकिन जिस तरह से इसके डेवलपमेंट से जुड़ी खबरें आती हैं तो उनसे लग रहा है कि इस दिशा में जोरोंशोरों पर काम हो रहा है। इसके अलावा एक और खास बात ये है कि इसमें आईफोन का एक बहुत जाना-माना फीचर भी देखने को मिल सकता है और ये डायनामिक आइलैंड फीचर हो सकता है।

MacBook में आएगा छोटा डायनामिक आइलैंड कटआउट फीचर?

Bloomberg के मार्क गुरमैन जो एप्पल से जुड़ी खबरों को लेकर अक्सर सामने आते रहते हैं, उन्होंने कहा है कि टेक जाएंट एप्पल 14-इंच और 16-इंच के मैकबुक प्रो मॉडल पर काम कर रहा है और ये इसी साल 2026 के आखिर तक बाजारों में पहुंच सकता है। इन मॉडल्स में OLED डिस्प्ले और खासतौर पर टचसपोर्ट मिलने की उम्मीद उन्होंने जताई है। ये मॉडल एप्पल के अभी के MacBook के नॉच कटआउट को रिप्लेस कर सकते हैं और इसकी बजाए छोटा डायनामिक आइलैंड कटआउट फीचर देखने को मिल सकता है।

ये फीचर कुछ-कुछ आईफोन के जैसा ही लग सकता है, हालांकि MacBook पर डायनामिक आईलैंड को कैमरा के होल पंच डिजाइन के आसपास देखे जाने की उम्मीद है। मार्क गुरमैन की रिपोर्ट बताती है कि ये नए फीचर की मदद से अलर्ट्स जैसे ऑन-स्क्रीन एलिमेंट्स, म्यूजिक कंट्रोल, टाइमर्स, स्पोर्ट्स स्कोर्स और अन्य कंट्रोल को अलग तरीके से दिखाने पर काम चल रहा है। साधारण शब्दों में कहें तो MacBook का डिस्प्ले शायद आगे चलकर आईफोन जैसा ज्यादा दिखने लग सकता है।

ट्रैकपैड और कीपैड का क्या होगा?

एप्पल  MacBook को एक बड़े iPad जैसा नहीं दिखाना चाहता है लिहाजा कीबोर्ड और ट्रैकपैड तो रहेंगे। आप इस MacBook को पूरी तरह टचफ्री यूज करना चाहें तो कर सकते हैं लेकिन जब आप स्क्रीन पर टैप करेंगे तो इसका इंटरफेस अडॉप्ट कर लेंगे। 

मेनू बार आइटम को टच करने पर ये बड़ी हो सकती है और फिंगर फ्रेंडली कंट्रोल्स के साथ आरामदायक तरीके से काम करने में मददगार साबित हो सकती है। इसमें क्विक जैस्चर्स जैसे पिंच-टू-जूम और फास्ट स्क्रॉलिंग भी मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इसका आइडिया सिंरल है कि जब आपको जरूरत हो तो इसे टच करें और जब जरूरत ना हो तो इसे इग्नोर करें।

ये भी पढ़ें

यूट्यूब प्रीमियम लाइट को मिले YouTube Premium जैसे कुछ खास फीचर्स, यूजर्स की हुई मौज

 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments