Friday, February 6, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीउसैन बोल्ट से भी तेज दौड़ता है ये रोबोट, चीनी कंपनी ने...

उसैन बोल्ट से भी तेज दौड़ता है ये रोबोट, चीनी कंपनी ने बनाया 1 सेकेंड में 10 मीटर भागने वाली मशीन


mirrome bolt robot- India TV Hindi
Image Source : MIRROR ME/X
मिरर मी बोल्ट रोबोट

जल्द ही रोबोट इंसानों की जगह लेने वाले हैं। चीनी कंपनी ने एक ऐसा रोबोट बनाया है, जो दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले इंसान उसैन बोल्ट से भी तेज भाग लेता है। इस रोबोट का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है, जिसके बाद से यह चर्चा में बना हुआ है। चीनी कंपनी MirrorMe Tech ने इस ह्यूमनॉइड रोबोट को बनाया है। यह रोबोट 1 सेकेंड में ही 10 मीटर की दूरी तय कर सकता है।

1 सेकंड में 10 मीटर का रेस

चीनी कंपनी ने इस ह्यूमनॉइड रोबोट का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है, जिसमें इसे तेजी से भागते हुए देखा जा सकता है। इस रोबोट ने कुछ ही सेकेंड में इंसान को भागने में पीछे छोड़ दिया है। इस रोबोट और इंसान के बीच एक रेस होती है, जिसमें इंसान दौड़ते-दौड़ते लड़खड़ाकर गिर जाता है, लेकिन इस रोबोट ने ऐसी तेजी दिखाई कि लोग हैरान रह गए।

इस ह्यूमनॉइड रोबोट का नाम Bolt रखा गया है, जो संभवतः उसैन बोल्ट के नाम से प्रभावित है। टेस्टिंग के दौरान इस रोबोट ने इंसान को पीछे छोड़ दिया है। इस रोबोट का वजन 75 किलोग्राम है और यह 5 फुट 7 इंच लंबा है। यह रोबोट इंसानों की तरह चल सकता है, दौड़ सकता है और तेजी से भाग सकता है। कंपनी का दावा है कि यह रोबोट 10 मीटर प्रति सेकेंड की स्पीड से भाग सकता है।

इस रोबोट को बनाने वाली चीनी कंपनी सुपर रोबोट बनाना चाहती है। कंपनी एक ऐसा रोबोट बनाना चाहती है, जो खेलकूद में इंसानों को मात दे सके। MirroMe इसके अलावा एक और रोबोट Black Panther II पर भी काम कर रहा है, जो 100 मीटर की दौड़ महज 13.11 सेकेंड में पूरी कर सकता है। Bolt रोबोट को फिलहाल टेस्ट किया जा रहा है।

इसके अलावा कंपनी के पास बाओबाओ, अपोलो और ब्लैकपैंथर II जैसे रोबोट हैं। मिररमी एक चीनी स्टार्टअप है, जिसकी स्थापना 2024 में हुई है। इस स्टार्टअप में चीन के Zhejiang यूनिवर्सिटी के लोग कोर कमिटी में शामिल हैं। इस कंपनी की स्थापना भी 2024 में हुई थी।

यह भी पढ़ें – iPhone 16 Plus की कीमत धड़ाम, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिलेगा सबसे सस्ता





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments