Saturday, February 28, 2026
Homeव्यापारइजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार...

इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Iran Israel Conflict Impact on Stock Market: अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया है. ईरान की ओर से भी इजरायल में मिसाइलें दागी गई है. इसके कारण वैश्विक बाजारों में हलचल दिख सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम का दबाव भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ सकता है.

निवेशकों की ओर से बिकवाली बढ़ने की आशंका है. फिलहाल बाजार की नजर ईरान की संभावित प्रतिक्रिया पर टिकी है, क्योंकि आगे की दिशा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि यह तनाव कितने समय तक बना रहता है….

कच्चे तेल की कीमतों में आ सकता है उछाल

ईरान में पैदा हुए इस हालात का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है. क्योंकि ईरान दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादन करने वाले देशों में शामिल है. युद्ध जैसे हालात में सप्लाई चेन बाधित हो सकती है. जिससे भारत समेत बड़े तेल आयात करने वाले देशों में परेशानी खड़ी हो सकती है. सप्लाई रुकने से तेल की कीमतों में उछाल हो सकता है. जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. चीजों की कीमतों में भी इजाफा संभव है. 

कच्चे तेल की हालिया कीमत करीब 67 डॉलर प्रति बैरल चल रही है. तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार का मूड भी खराब होने की संभावना है. निवेशक सतर्क होकर निवेश रणनीति बना सकते है, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ने की आशंका है.    

किन सेक्टरों पर पड़ सकता है सबसे ज्यादा असर?

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से कुछ सेक्टरों पर तुरंत इसका असर देखने को मिल सकता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सबसे ज्यादा प्रभावित होगी. जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल सकता है. जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका रहेगी.

इसके अलावा पेंट बनाने वाले कंपनियां, एविएशन कंपनी और पेट्रोकेमिक्स से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि, इस अनिश्चित माहौल में आने वाले कुछ हफ्तों में शेयर बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.  

यह भी पढ़ें: भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments