Sunday, February 8, 2026
Homeव्यापारइंफ्रा सेक्टर की इन कंपनियों की चमकी किस्मत, मिले करोड़ों के ऑर्डर;...

इंफ्रा सेक्टर की इन कंपनियों की चमकी किस्मत, मिले करोड़ों के ऑर्डर; निवेशकों की बढ़ सकती है दिलचस्पी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock to Watch on Monday: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन शुक्रवार को तेजी देखने को मिली थी. दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. शुक्रवार के कारोबारी दिन इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी दो कंपनियों ने अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं.

इनमें Ashoka Buildcon और Simplex Infrastructures शामिल हैं. इन नए ऑर्डर्स के बाद सोमवार, 9 फरवरी को दोनों कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहने की उम्मीद की जा रही है. आइए जानते हैं इन कंपनियों के नए ऑर्डर के बारे में…..

सिम्प्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर्स शेयर

Simplex Infrastructures ने 6 फरवरी को एनएसई और बीएसई पर दी गई एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी को पावर सेक्टर से जुड़ा एक नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू करीब 91.96 करोड़ रुपये बताई गई है. कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर उसके नियमित कारोबार का हिस्सा है और इससे उसकी ऑर्डर बुक और मजबूत होगी.

Simplex Infrastructures देश की जानी-मानी और पुरानी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है. कंपनी सड़क, मेट्रो, पावर, पोर्ट और हाउसिंग बनाने का काम करती है. शुरुआत में कंपनी अपनी इनोवेटिव तकनीकों के लिए पहचानी जाती थी. हालांकि, बीते कुछ समय में कर्ज की वजह से कंपनी को चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब धीरे-धीरे हालात में सुधार देखने को मिल रहा है.

अशोका बिल्डकॉन शेयर

Ashoka Buildcon ने 6 फरवरी को एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि कंपनी को बिहार में एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी को अपने ज्वाइंट वेंचर पार्टनर Aakshya Infra Project Private Limited के साथ मिलकर मिला है. यह प्रोजेक्ट बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (BRPNNL) से EPC मोड पर हासिल किया गया है. जिसके तहत 2280 मीटर लंबा HL RCC ब्रिज बनाया जाएगा.

कंपनी के मुताबिक, यह पुल मुजफ्फरपुर जिले में गंडक नदी पर बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 474.38 करोड़ रुपये है. कंपनी ने यह भी बताया है कि इस ब्रिज प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 30 महीने की समय-सीमा तय की गई है. इन ऑर्डरों की वजह से दोनों कंपनियों के शेयरों में सोमवार के कारोबारी दिन हलचल देखने को मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: विदेशी मुद्रा भंडार मामले में देश को राहत; फॉरेक्स रिजर्व रिकॉर्ड स्तर पर, जानें डिटेल 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments